×

कल कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, अब हुए 16 पुलिसकर्मी निलंबित

कल मंगलवार को सीजेएम कोर्ट रुम में पेशी पर आये हत्या के अभियुक्त शाहनवाज की हत्या व साथी अभियुक्त तथा पुलिस कर्मियों के घायल होने पर जजी चैकी थाना कोतवाली शहर बिजनौर पर नियुक्त निम्न पुलिस कर्मियों को उनकी डियूटी पर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा उनको निलम्बित कर दिया गया।

Shreya
Published on: 18 Dec 2019 6:40 AM GMT
कल कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, अब हुए 16 पुलिसकर्मी निलंबित
X

बिजनौर: कल मंगलवार को सीजेएम कोर्ट रुम में पेशी पर आये हत्या के अभियुक्त शाहनवाज की हत्या व साथी अभियुक्त तथा पुलिस कर्मियों के घायल होने पर जजी चैकी थाना कोतवाली शहर बिजनौर पर नियुक्त निम्न पुलिस कर्मियों को उनकी डियूटी पर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा उनको निलम्बित कर दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

1- उ0नि0 जयपाल सिंह पीएनओ0 812801273 थाना को0शहर।

2- महिला आरक्षी 449 ना0पु0 पुलिकित पीएनओ0 112141035 थाना को0शहर।

3- महिला आरक्षी 15 ना0पु0 रूबी पीएनओ0 112491169 थाना को0शहर।

4- कां0 1540 ना0पु0 सचिन तोमर पीएनओ0 112142575 थाना को0शहर।

5- कां0 1371 ना0पु0 कुलद्वीप कुमार पीएनओ0 162140268 थाना को0शहर।

6- महिला आरक्षी 768 ना0पु0 शिल्पा पीएनओ0 152140412 थाना को0शहर।

7- महिला आरक्षी 1145 ना0पु0 सोनियाॅ पीएनओ0 112125080 थाना को0शहर।

8- महिला आरक्षी 660 ना0पु0 विपिन पीएनओ0 112244343 थाना को0शहर।

9- कां0 1170 ना0पु0 सोनू कुमार पीएनओ0 152141503 थाना को0शहर।

10- कां0 1079 ना0पु0 निशान्त कुमार पीएनओ0 152141112 थाना को0शहर।

11- कां0 1156 ना0पु0 राजीव कुमार पीएनओ0 112136882 थाना को0शहर।

12- कां0 1701 ना0पु0 अनुज कुमार पीएनओ0 112402192 थाना को0शहर।

13- कां0 892 ना0पु0 शरद पवाॅर पीएनओ0 112096713 थाना को0शहर।

14- कां0 1335 ना0पु0 वसीम अकरम पीएनओ0 162140457 थाना को0शहर।

15- कां0 924 ना0पु0 रिंकू पीएनओ0 152140773 थाना को0शहर।

16- कां0 1279 ना0पु0 अंकुर यादव पीएनओ0 162140200 थाना को0शहर।

17- कां0 1609 ना0पु0 सतेन्द्र शर्मा पीएनओ0 112143842 थाना को0शहर।

18- कां0 710 ना0पु0 दीपक कुमार पीएनओ0 163200936 थाना को0शहर।

यह भी पढें: दुर्लभ संयोग, देश की सुरक्षा की कमान तीन दोस्तों के हाथ

बता दें कि, कल यहां के सीजेएम कोर्ट रूम में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। मिली खबर के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट रूम में 4 अज्ञात बदमाशों ने कोर्ट के अंदर गोलियां बरसाई थीं। वहीं बिजनौर हत्याकांड के बाद, रायबरेली दीवानी न्यायालय की सुरक्षा बढ़ाई दी गई, चौकी इंचार्ज की हुई तैनाती।

सीजेएम कोर्ट रूम में प्रापर्टी डीलर अहसान को गोलियों से भून कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में पेशी पर आये हत्या के दो आरोपियों शहनवाज व दानिश पर गोलियां चलाई गई थीं। हैरानी की बात ये है कि गोली मारने वाले सभी चारो बदमाशों ने जज के सामने सरेंडर भी कर दिया। गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दौरान सिपाही को भी गोलियां लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

शाहनवाज मुख्तयार अंसारी का खास आदमी बताया जाता था, आज दिल्ली से पेशी पर लाया गया था। अहसान के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढें: आ गया Realme X2, जानिए इसकी खासियत व कीमत, क्यों है सबसे अलग?

कोर्ट में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हंगामें का माहौल

फायरिंग की वारदात होने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से परिसर में हंगामें का माहौल देखने को मिला। मौके पर वकीलों का जमावड़ा हो गया। वहीं इस वारदात के बाद कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

खबर के मुताबिक, बसपा नेता एहसान अहमद के हत्यारोपी शहनवाज व दानिश पर जज के सामने की गयी फायरिंग। दरवाजा बंद करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस दौरान सीजेएम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

2 आरोपियों और सिपाही को गोली मारी। एक की मौके पर मौत, 2 गंभीर रुप से घायल हुए थे। 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हत्या के बाद बदमाशों ने सरेंडर किया। कोर्ट आए हत्या की और सरेंडर किया। सिपाही मनीष को भी 2 गोली लगी। बदमाश जब्बार,सिपाही मनीष दोनों अस्पताल में भर्ती कराए गए।

यह भी पढें: दहला बिहार! रेप नहीं कर पाने पर युवती को पुलिस के सामने मारी गोली

Shreya

Shreya

Next Story