×

Firozabad News: शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो करा दिया गर्भपात, किया शादी से इनकार

Firozabad News: जनपद के शिकोहाबाद में नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल कर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Brajesh Rathore
Published on: 19 July 2023 3:21 PM GMT
Firozabad News: शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो करा दिया गर्भपात, किया शादी से इनकार
X
शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो करा दिया गर्भपात: Photo- Social Media

Firozabad News: जनपद के शिकोहाबाद में नगर के एक मोहल्ले निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल कर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर उससे नजदीकी बढ़ाई और फिर उससे संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हुई, तो उसे शादी से पहले संतान की बात कहकर गर्भपात भी कराया। अब आरोपित शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अश्लील वीडिया क्लिप बनाने का आरोप

पूरा मामला नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। जहां रहने वाली एक महिला की शादी के महज एक साल के बाद उसके पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद मोहल्ले के ही युवक ने उसके साथ नजदीकी बढ़ा ली। शादी करने का झांसा दिया और उससे संबंध बना लिए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लीं। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। इस पर युवक ने उसे समझाया कि शादी से पहले बच्चे का आना उनके लिए ठीक नहीं है। जिसके बाद उसने महिला का गर्भपात भी करा दिया।

दूसरी लड़की से तय की शादी

महिला का आरोप है कि छह साल तक उसे शादी का झांसा देने के बाद युवक ने अब किसी दूसरी लड़की से शादी तय कर ली है। जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। जिद करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी युवक गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता के साथ तहकीकात की जा रही है। महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जल्द ही इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story