×

गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बाढ़ से मची तबाही, प्रयागराज में 3 दिन स्कूल बंद

आधा सितंबर बीत जाने के बाद देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 May 2023 11:03 AM GMT (Updated on: 10 May 2023 10:49 AM GMT)
गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बाढ़ से मची तबाही, प्रयागराज में 3 दिन स्कूल बंद
X

नई दिल्ली: आधा सितंबर बीत जाने के बाद देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा रखी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में बाढ़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

बलिया, गाजीपुर, और वाराणसी में पहले से ही गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब प्रयागराज में भी गंगा ने खतरे के निशान को पार कर लिया है जिसकी वजह से शहरी इलाकों और कई गांवों में पानी घुसने लगा है। बाढ़ की वजह से हजारों घर डूब गए हैं।

यह भी पढ़ें...नवरात्र से चलेगी दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

बाढ़ में डूबे घरों में लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रयागराज के अलावा बलिया और वाराणसी में भी गंगा नदी उफान पर हैं और सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

प्रयागराज में गंगा-यमुना के रौद्र रूप धारण करने से निचले इलाकों में हड़कंप मचा है। दो दर्जन से ज्यादा मोहल्ले और 50 के करीब गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों लोगों का पलायन किया है। कुछ बेघर हुए लोग राहत शिविरों में पहुंचने लगे हैं।

यह भी पढ़ें...जन्मदिन के मौके पर मां से मिले PM मोदी, साथ खाया खाना, लिया आशीर्वाद

जलस्तर बढ़ने की वजह से दारागंज, छोटा बघाड़ा, चांदपुर सलोरी, सलोरी, शिवकुटी, तेलियरगंज, मेहंदौरी, रसूलाबाद, बेली गांव, बेली कछार, राजापुर, नेवादा, गौसनगर, करैलाबाग, नैनी, झूंसी और फाफामऊ के कछारी इलाकों में परेशानियां खड़ी हो रही हैं।

हजारों घरों में पानी घुस गया है। जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए रखा है। बचाव कार्य के लिए सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें...आसमान से बरसती मौत, 60 हजार से ज्यादा की हो गई है मौत

प्रयाग के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जानकारी दी कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं, उन्हें शीघ्र वहां से निकालकर राहत केंद्रों में पहुंचाया जाए।

डीएम ने कहा कि ढाई दो सौ परिवारों ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे हैं। शहर में कुल 31 शिविर बनाए गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिलहाल तीन दिनों की अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story