Aligarh news: नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के लिए सपा नेता ने DM से मांगी अनुमति

Aligarh news: समाजवादी पार्टी से पार्षद और महानगर उपाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से अनुमति लेने के लिए पत्र भी सौंपा है। यामीन खान ने बताया कि उन्होंने 22 या 23 अप्रैल को ईद-उल-फितर के त्यौहार पर ईदगाह, शाह जमाल, जीवनगढ़, जमालपुर, जामा मस्जिद आदि जगहों पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराए जाने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में अलीगढ़ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से मांग की है।

Laxman Singh Raghav
Published on: 3 April 2023 10:12 PM GMT
Aligarh news: नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के लिए सपा नेता ने DM से मांगी अनुमति
X
flowers be showered on namazis in aligarh by helicopter

Aligarh news: समाजवादी पार्टी के नेता ने नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की अनुमति मांगी है। समाजवादी पार्टी से पार्षद और महानगर उपाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से अनुमति लेने के लिए पत्र भी सौंपा है। यामीन खान ने बताया कि उन्होंने 22 या 23 अप्रैल को ईद-उल-फितर के त्यौहार पर ईदगाह, शाह जमाल, जीवनगढ़, जमालपुर, जामा मस्जिद आदि जगहों पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराए जाने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में अलीगढ़ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से मांग की है। हालांकि इस संबंध में अलीगढ़ जिलाधिकारी ने पत्र को रिसीव करते हुए एडीएम को पूरा मामला देखने के लिए कहा है।
‘कांवरियों पर पुष्प वर्षा हो सकती है तो नमाजियों पर क्यों नहीं!’

इससे पहले कभी नमाजियों पर पुष्प वर्षा की बात सामने नहीं आई। यामीन खान कहते हैं कि अयोध्या, बनारस, मथुरा, मेरठ और कांवरियों पर पुष्प वर्षा हो सकती है तो नमाजियों पर क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से अनुमति मांगी है। कहा है कि यह हम अपने खर्चे पर करेंगे। उन्होंने बताया कि नोएडा की कंपनी से हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा को लेकर बात चल रही है। जिसमें नोएडा से ही अलीगढ़ आकर हेलीकॉप्टर से 15- 20 मिनट के लिए नमाजियों पर पुष्प वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि वो 30 दिन रोजे, तराहवी की नमाजें और खुदा की इबादत करने वाले नमाजियों का श्रद्धा के साथ सम्मान करना चाहते हैं। जिसको लेकर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया जाना प्रस्तावित है। यामीन खान ने बताया कि उन्होंने इसी साल फरवरी महीने में अपने भांजे की शादी की थी। जिसमें दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेने के लिए अतरौली पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने हेलीपैड बनाने, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस को रुपए अदा किए थे वहीं नमाजियों पर पुष्प वर्षा जैसे कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Laxman Singh Raghav

Laxman Singh Raghav

Next Story