×

नहीं रहे पूर्व शिक्षक MLC ओपी शर्मा, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

पूर्व शिक्षक एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा का शनिवार देर रात मेरठ स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया।

Shivani Awasthi
Published on: 17 Jan 2021 3:35 AM GMT
नहीं रहे पूर्व शिक्षक MLC ओपी शर्मा, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने जताया शोक
X

मेरठ: माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा का शनिवार देर रात मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पूर्व शिक्षक एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया।

पूर्व शिक्षक एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा का निधन

दरअसल, पूर्व शिक्षक एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा की अपनी अलग ही छाप रही है। 48 साल तक मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर एमएलसी बनकर राज करने वाले ओपी शर्मा इस बार पहली बार भाजपा से हारे थे और आखिरी बार भी। बीती रात 87 वर्षीय ओपी शर्मा का निधन हो गया। पूरे क्षेत्र में उनके निधन को लेकर शोक है।

ये भी पढ़ेंः बीच रास्ते जली बस: करंट की चपेट में आकर लगी आग, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद शर्मा ने दी जानकारी

उनके निधन पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद शर्मा ने जानकारी दी कि ओम प्रकाश शर्मा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहे प्रदेशव्यापी धरने में भी शामिल हुए थे। हालांकि वह कई दिन से पेचिश की बीमारी से परेशान थे। वहीं रात में उनके निधन की सूचना मिली।

former teacher-mlc-op-sharma-died-in-meerut-CM Yogi Condolence

सीएम योगी ने ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर जताया शोक

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पूर्व विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के निधन की सूचना मिलने पर उन्होने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक नेता थे। वह शिक्षक कल्याण व शिक्षा जगत के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।



ये भी पढ़ेंःउत्तर प्रदेश दिवस पर दिखेगी सीतापुर के विकास की झलक, तैयारियों में जुटा जिला

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओम प्रकाश शर्मा शिक्षक हितों के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। वो राजनीति का एक बड़ा नाम थे और सबसे बड़ी बात यह है कि वह मेरठ से थे । यह हमारे लिए गौरव की बात है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है मेरी तरफ से उन्हें सादर नमन और श्रद्धांजलि।



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष की शोक संवेदना

इसके अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार को दुख सहने की क्षमता देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होने कहा कि स्वर्गीय शर्मा ने विगत कई दशकों तक शिक्षक समुदाय की समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया और एक लंबे समय तक विधान परिषद का 42 वर्षों तक लगातार प्रतिनिधित्व भी किया। विधान परिषद की कई समितियों के अध्यक्ष भी रहे कर्मचारी और शिक्षक समाज ने एक बड़ा नेता अपना आज खो दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story