Hapur News: एक और टोल चुकाकर करनी होगा यात्रा, जानिए कहां बन रहा चौथा प्लाजा

Hapur News: चौथा टोल प्लाजा गढ़-मेरठ हाईवे मार्ग पर चालू हो जाएगा। जिसका निर्माण भी शुरू हो चुका है। जनपद से निकलने वाले अलग-अलग हाईवे निर्माण के लिए एनएचएआई के अलग-अलग खंड हैं।

Avnish Pal
Published on: 21 April 2023 4:35 PM GMT
Hapur News: एक और टोल चुकाकर करनी होगा यात्रा, जानिए कहां बन रहा चौथा प्लाजा
X
(Pic: Social Media)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जनपद हापुड़ में पहले से ही तीन टोल प्लाजा स्थापित हैं। जबकि चौथा टोल प्लाजा गढ़-मेरठ हाईवे मार्ग पर चालू हो जाएगा। जिसका निर्माण भी शुरू हो चुका है। जनपद से निकलने वाले अलग-अलग हाईवे निर्माण के लिए एनएचएआई के अलग-अलग खंड हैं। जनपद में सभी सीमाओं से होकर गुजरने पर वाहन को टोल टैक्स देकर ही गुजरना पड़ेगा।

टोल चुकाते-चुकाते छूटेगा पसीना

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 2011 में गाजियाबाद से हटाकर हापुड़ को जिला घोषित किया था। नया जिला बनने के बाद धौलाना को नई तहसील बना दिया गया था। जनपद में तीनों तहसील में सबसे पहले ब्रजघाट के निकट टोल प्लाजा बनाते हुए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टोल प्रारंभ किया गया था। गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका के दो वार्डों के बीच पालिका क्षेत्र में बनाए गए टोल को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन चलता आ रहा था। जिसका मुद्दा न्यायालय से लेकर संसद तक खूब गूंजा था। परंतु आज भी अल्हबक्शपुर टोल प्लाजा चल रहा है। जबकि उसके बाद जनपद गाजियाबाद के डासना से टोल प्लाजा खत्म होकर हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी में आ गया। जिस कारण हापुड़ जिले में 55 किमी की दूरी पर एक ही हाईवे पर दो टोल प्लाजा स्थापित हो गए। इसके बाद हापु़ड़ जनपद में तीसरा टोल मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बना दिया गया।

तीन टोल प्लाजा स्थापित होने से जनपद के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। टोल प्लाजा की शिकायत नेता, जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से की जा चुकी है। जहां जनपद हापुड़ में तीन टोल को लेकर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अब जनपद में चौथा टोल बनना शुरू हो गया है। जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मेरठ रोड पर बन जाएगा 2024 तक नया टोल प्लाजा

गढ़मुक्तेश्वर-मेरठ हाईवे मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। जिसपर पौपाई गांव के पास एक नया टोल दिया जा रहा है। टोल बनाने का काम एक कंपनी को दे दिया गया है। टोल का निर्माण करने वाली कंपनी का दावा है कि 11 महीने में टोल का निर्माण कर दिया जाएगा। यानी 2024 में जिले को जहां नए फोरलेन हाईवे की सौगात मिलेगी, वहीं उनकी जेब ढीली करने के लिए चौथा टोल भी बनने जा रहा है।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story