×

ऐप के जरिये कन्नौज की गंगा प्रहरी से जुड़े केंद्रीय मंत्री, कही ये बात

मंगलवार को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत देश के पांच राज्यों के नमामि गंगे योजना के गंगा प्रहरियों से जूम क्लाउड के जरिए मिले। देश की राजधानी से ही वे यूपी के कन्नौज की टीम लीडर रमा तिवारी से भी जुड़े।

Ashiki
Published on: 21 April 2020 2:09 PM GMT
ऐप के जरिये कन्नौज की गंगा प्रहरी से जुड़े केंद्रीय मंत्री, कही ये बात
X

कन्नौज: मंगलवार को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत देश के पांच राज्यों के नमामि गंगे योजना के गंगा प्रहरियों से जूम क्लाउड के जरिए मिले। देश की राजधानी से ही वे यूपी के कन्नौज की टीम लीडर रमा तिवारी से भी जुड़े। साथ ही इस अभियान में जुड़ने के पीछे की मंशा भी जानी। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान पांच प्रदेशों के 29 गंगा प्रहरियों से बात की और गंगा का भी हाल जाना। साथ ही इन लोगों का हौसला भी बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:योगी का ये मंत्री बेहद जिम्मेदार, लॉकडाउन में पूरे यूपी को संभाल रहा ऐसे

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार दोपहर को दिल्ली से जूम क्लाउड से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के 29 गंगा प्रहरी टीम लीडरों से बातचीत की। यूपी में फर्रुखाबाद, प्रयागराज, कन्नौज, आगरा, बनारस समेत सात-आठ लोगों के बात बात की। दोपहर एक बजे के करीब ब्लॉक सदर कन्नौज क्षेत्र के गंगानदी के किनारे बसे गांव मेहंदीघाट की निवासी गंगा प्रहरी टीम लीडर रमा तिवारी से भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बातचीत की। केंद्रीय मंत्री से बात करते हुए टीम लीडर बहुत खुश हुर्ह। मंत्री ने नमामि गंगे योजना में जुड़ने का मकसद पूछा। उन्होंने गंगानदी पर भी बात किया। रमा के तमाम क्षेत्रों में काम करने के बारे में भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: पुलिस का गुस्सा पुलिस पर, यहां सिपाही ने दरोगा पर चलाई दनादन लाठी

रमा तिवारी ने बताया कि वह सबसे पहले पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में जुड़कर स्वच्छाग्रही बनीं और गांव को खुले से शौच मुक्त कराया। निगरानी समिति भी बनाई। जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल के महिला मंगल दल का गठन किया। तीन महीने पहले लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद यूथ अवार्ड से भी पुरस्कृत किया गया था। पूर्व में शहर स्थित केके बोर्डिंग ग्राउंड पर भारत सरकार में मंत्री उमा भारती ने भी रमा को सम्मान दिया था। गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान अपने काम को पूरा करते डायल-112 के पुलिसकर्मी, देखें तस्वीरें

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने गंगा प्रहरी रमा से जाना कि नमामि गंगे में जुड़कर क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं। पहचान पत्र न बात होने की बात पर गंगा समिति में शामिल करने का आश्वासन दिया। जूम क्लाउड मीटिंग व बातचीत के दौरान नमामि गंगे योजना के निदेशक राजीव रंजन, सुपरवाइजर रुचि बडोला, सैय्यद हुसैन, वन्य जीव संस्थान देहरादून से स्टेड क्वार्डिनेटर सुनीता, दीपिका डोगरा, अदिति आदि लोग रहे। उधर, रमा ने बताया कि मंत्री ने जब यह पूछा कि अभियानों व समाजसेवा से जुड़ने के दौरान परिजनों ने मना नही किया, का जवाब सुनकर व प्रसन्न हुए। रमा ने बताया कि माता-पिता ने मना कभी नहीं किया बल्कि सहयोग ही दिया। इस पर मंत्री ने रमा से कहा कि उनको मेरी ओर से प्रणाम कहना।

रिपोर्ट: अजय मिश्रा

ये भी पढ़ें: पुलिस का गुस्सा पुलिस पर, यहां सिपाही ने दरोगा पर चलाई दनादन लाठी

अधिकारियों के साथ बैठक करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, देखें तस्वीरें

Ashiki

Ashiki

Next Story