×

यूपी में गंगा पार्क, गंगा मैदान, गंगा नर्सरी, गंगा तालाब स्थापित किए जाएगें

गंगा यात्रा बिजनौर से कानपुर तथा बलिया से कानपुर तक जाएगी। यह यात्रा अर्थ-गंगा अभियान की गतिविधियों के केन्द्र के साथ-साथ गंगा जी के प्रति आस्था को बढ़ाने में सहायक होगी। कार्ययोजना के तहत युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए।

SK Gautam
Published on: 22 Jan 2020 7:43 AM GMT
यूपी में गंगा पार्क, गंगा मैदान, गंगा नर्सरी, गंगा तालाब स्थापित किए जाएगें
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 24 जनवरी को उ0प्र0 स्थापना दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 27 से 31 जनवरी, 2020 तक प्रस्तावित गंगा यात्रा, के साथ ही कहा है कि प्रदेश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों और शासकीय अनुदानित संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना सुनिश्चित हो। इसके अलावा राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से गाया जाए।

गौरतलब है कि गंगा यात्रा बिजनौर से कानपुर तथा बलिया से कानपुर तक जाएगी। यह यात्रा अर्थ-गंगा अभियान की गतिविधियों के केन्द्र के साथ-साथ गंगा जी के प्रति आस्था को बढ़ाने में सहायक होगी। कार्ययोजना के तहत युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न गिरे। जिला गंगा समितियों की बैठक अनिवार्य रूप से करते हुए यह प्रयास किया जाए कि गंगा यात्रा में जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित हो।

ये भी देखें : Maruti Suzuki की ये नई कार: झलक देख हो जाएंगे दिवाने, जानिए क्या है इसमें खास

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक, जैविक, रसायन व पेस्टीसाइड मुक्त तथा जीरो बजट खेती के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फलदार पौधों के रोपण की व्यवस्था हो। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चैपालों की व्यवस्थाएं की जाएं, जिनमें शासकीय योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि गंगा पार्क, गंगा मैदान, गंगा नर्सरी, गंगा तालाब स्थापित किए जाए। साथ ही गंगा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व आरोग्य मेलों, पशु आरोग्य मेलों, खेलकूद गतिविधियों और प्रतियोगिताओं, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

ये भी देखें : कांग्रेसी नेता के बोल: मैडम ईरानी हम अमेठी वासी अब अमेठी नहीं बिकने देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाॅलीथीन व प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहे। साॅलिड व लिक्विड वेस्ट को रोके जाने की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। पशुओं के शवों को गंगा जी में बहाए जाने से रोका जाए। तटवर्ती प्रत्येक जनपद में शवदाह गृह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे शवों को गंगा जी में प्रवाहित करने पर भी रोक लगे।

मुख्यमंत्री ने यात्रा की डाॅक्यूमेण्ट्री फिल्म का निर्माण किए जाने के लिऐ कहा कि वीडियोग्राफी के साथ-साथ मीडिया प्रबन्धन को सुनिश्चित किए जाएं। गंगा यात्रा के दौरान सभी जनपदों में पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।यह यात्रा अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का प्रतीक बनेगी।

ये भी देखें : न्‍यूजीलैंड दौरा: T-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री ने निराश्रित गौवंश को लेेकर कहा है कि जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा है। निराश्रित गौवंश के सम्बन्ध में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ‘

SK Gautam

SK Gautam

Next Story