×

हैवानियत से दहला यूपी! किसी की लूटी गई आबरू, तो किसी को जलाया जिंदा

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में राज्यों की पुलिस नाकाम नजर आ रही है। आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप की घटना और उनकी हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। हाल के दिनों में रेप और हत्या की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Dec 2019 8:18 AM GMT
हैवानियत से दहला यूपी! किसी की लूटी गई आबरू, तो किसी को जलाया जिंदा
X
दुष्कर्म की घटनाओं में पंजाब भी अब पीछे नहीं

लखनऊ: देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में राज्यों की पुलिस नाकाम नजर आ रही है। आए दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप की घटना और उनकी हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। हाल के दिनों में रेप और हत्या की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसने पूर देश को झकझोर रख दिया है। इन जघन्य अपराध को लेकर लोगों में आक्रोश है। देश की जनता अपराधियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

लोगों के बढ़ते आक्रोश के बीच शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों को एक अनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपियों के मारे जाने के बाद लोगों में खुशी का माहौल था, लेकिन एक बार फिर देश में आक्रोश फैल गया है। उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। पीड़िता को एयरलिफ्ट कर लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता 95 फीसदी जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें...उन्नाव: रेप पीड़िता के परिवार से प्रियंका ने की मुलाकात, अखिलेश का धरना खत्म

अब आए दिन ऐसी घटनाए सामने आ रही हैं। हम आपको हाल ही के दिनों में आई कुछ ऐसी ही घटनाओं को बारे में आपको बता रहे हैं जो आत्म को झकझोर कर रख देंगी।

उन्नाव में 4 साल की बच्ची से रेप

उन्नाव की ही यह घटना आपकी आत्म को झकझोर कर रख दी। उन्नाव में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है। यह घटना जिले के माखी थाना क्षेत्र का है। यहां 4 साल की बच्ची शौच के लिए खेत में गई थी और उसे पड़ोस के गांव के एक युवक ने दबोच लिया। इसके बाद वह मासूम को सरसो की खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने की आवाज सुनकर बच्ची के चाचा पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें...उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने तोड़ा दम, जानिए किसने क्या बोला?

गैंगरेप की पीड़िता को धमकी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गैंगरेप पीड़िता को समझौता न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोपियों के साथ गांव का प्रधानपति भी पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहा है। इस गैंगरेप मामले में चार दिन बाद भी हस्तिनापुर पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए हैं। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई। यह पूरा मामला जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने आरोप लगाया है कि हफ्ते पर पहले वह घर से जा रही थी। उसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसे अगवा कर जंगल में उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दो दिसंबर को पीड़िता के परिजनों ने हस्तिनापुर थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें...इस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग ‘उन्नाव रेप पीड़िता को फांसी दो’ के लगाये नारे

रेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

यह भी मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का ही है। यहां एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर एसएसपी दफ्तर के आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि महिला पुलिस की तत्परता की वजह से वह जलने से बच गई। एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला ने अपने केरोसिन का तेल डाल लिया और लगाने ही जा रही थी कि महिला पुलिस ने दौड़कर उसके हाथ से केरोसिन और माचिस छिन ली। महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था और इस मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। पुलिस के इस कदम के बाद क्षुब्ध को होकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

युवती के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया तो वहीं चौथे साथी ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गोली मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद परजिनों को इस बात की जानकारी मिली। पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र की यह घटना है।

यह भी पढ़ें...BSP सांसद पर दुष्कर्म का आरोप तय, पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी

शिक्षक ने छात्रा से की रेप की कोशिश

प्रदेश बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के एक इंटर कालेज में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के परिजनों को यह बात पता चली, तो उन्होंने पंचायत बुलाया। पंचायत में शिक्षक को तलब किया गया और शिक्षक को विद्यालय से इस्तीफा देने को कहा गया। इसके बाद भी आरोपी विद्यालय आता रहा, तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें...प्रदेश में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं: प्रियंका गांधी

संभल में रेप के बाद पीड़िता को जलाया

उत्तर प्रदेश के संभल में नखासा थाना इलाके में 21 नवंबर को एक युवती के साथ रेप हुआ था। घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन घर से खींचकर रेप किया था। पुलिस कार्रवाई करने की जानकारी मिलने के बाद युवक फिर किशोरी के घर पहुंचा और मां-बेटी को धमकाया। इसके बाद उसने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे रात में संभल जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था और यहां पीड़िता की 30 नवंबर को मौत हो गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story