×

उन्नाव: रेप पीड़िता के परिवार से प्रियंका ने की मुलाकात, अखिलेश का धरना खत्म

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पिता ने शनिवार को कहा कि परिवार को एक पैसा नहीं चाहिए। बस, मेरी बेटी को इंसाफ मिले। मौत का बदला सिर्फ मौत होता है।

Aditya Mishra
Published on: 7 Dec 2019 6:17 AM GMT
उन्नाव: रेप पीड़िता के परिवार से प्रियंका ने की मुलाकात, अखिलेश का धरना खत्म
X

लखनऊ: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पिता ने शनिवार को कहा कि परिवार को एक पैसा नहीं चाहिए। बस, मेरी बेटी को इंसाफ मिले। मौत का बदला सिर्फ मौत होता है।

गुनहगारों को बगैर देर किए फांसी मिले या उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी जाए। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।

वे करीब 20 मिनट तक धरने पर बैठे रहे, उसके बाद वहां से चले गये। इस दौरान अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने कही ये बात

वहीं प्रियंका गांधी उन्नाव में हैं और पीड़िता के परिवार से मुलाक़ात की हैं। उन्होंने भी पीड़िता की मौत को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाया है। प्रियंका ने कहा कि एक साल से पूरे परिवार को धमकाया गया है। पीड़िता के परिवार पर अत्याचार किया गया। पीड़िता के परिवार की लड़की को स्कूल छुड़ाने की धमकी भी मिली थी।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप केस! हार गई जिंदगी की जंग, भाई से कही ये अंतिम बात

योगी राज में यह पहली घटना नहीं: अखिलेश

धरने के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेटियों पर अत्याचार से देश गुस्से में है। जिनपर आरोप लगे वे बीजेपी से जुड़े लोग हैं।

अखिलेश आगे बोले कि बीजेपी सरकार दावा कर रही है कि कानून व्यवस्था ठीक होगी, आपने सीएम की भाषा नहीं सुनी? कहा था कि अपराधियों को ठोक दिया जाएगा। जो अपराधी थे यूपी छोड़कर चले गए। लेकिन देखिए अपराधी यहीं हैं।

पीड़िता के पिता ने कही ये बात

पिता ने आगे यह भी बताया, ‘‘परिवार को आरोपी सरेआम जान से मारने की धमकी सरेआम देते थे। कई बार यह भी कहा कि केस वापस नहीं लिया तो परिवार और बेटी को आग लगा देंगे।

पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन वे हर बार टालमटोल करते रहे। बेटी की मौत की खबर अखबार से मिली। पुलिस या प्रशासन का कोई आदमी यह बताने नहीं आया। हमारे विधायक ने भी कोई खैरख्वाह नहीं ली।’’

पीड़ित की मौत के बाद उन्नाव जिले के बिहार कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कस्बे में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण पिछले दो दिनों से अपने घरों में दुबके हुए हैं।

ये भी पढ़ें...फिर हुआ घिनौना काम! उन्नाव में एक और बेटी की लूटी गयी अस्मत

पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।

यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

उन्होंने आगे कहा, 'उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?' प्रियंका गांधी आज उन्नाव जाकर पीड़िता के परिवारवालों से मिलेंगी। इसके लिए वह लखनऊ से निकल चुकी हैं।



फास्ट ट्रैक ले जाया जाएगा केस: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेप पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...उन्नाव रेप में बड़ा खुलासा: डॉक्टर ने बताई सच्चाई, आईजी ने कही ये बात

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story