×

विकास के बाद ये गिरफ्तार: पुलिस ने इन्हें भी धर-दबोचा, हो रही बड़ी कार्रवाई

8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही विकास की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ के दो वकीलों को भी उज्जैन से पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 9:01 AM GMT
विकास के बाद ये गिरफ्तार: पुलिस ने इन्हें भी धर-दबोचा, हो रही बड़ी कार्रवाई
X

लखनऊ : 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही विकास की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ के दो वकीलों को भी उज्जैन से पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। लखनऊ के ये दोनों वकील प्राइवेट गाड़ी से उज्जैन गए थे। इन वकीलों के तार विकास से जुड़ें हैं, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें... सोने के दाम ने चौंकाया: इतना हो गया सस्ता, उछाल-गिरावट के सारे अपडेट यहां

मध्य प्रदेश कैसे पहुंचा विकास

ऐसे में पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि कहीं इन्होंने ही तो विकास दुबे की मदद नहीं की क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए विकास आखिर मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया ये बड़ा सवाल खड़ा होता है।

पुलिस विकास के गुर्गों का सफाया करने में लगी रही और विकास दुबे उज्जैन पहुंच गया। अब सवाल उठ रहा है आखिर वहां तक पहुंचने में विकास की मदद कौन कर रहा था।

ये भी पढ़ें...विकास करेगा खुलासा: सामने आएंगे कई कच्चे चिठ्ठे, नेता-मंत्री-दरोगा होंगे बेनकाब

पुलिस की लापरवाही पर सवाल

इसके साथ ही कहा तो ये भी जा रहा था कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सभी राज्यों की पुलिस विकास दुबे को लेकर हाई अलर्ट पर थी, इसके बाद भी विकास कानपुर से दिल्ली होते हुए हरियाणा के फरीदाबाद शहर जा पहुंचा तो कैसे पहुंचा। फिर वहीं हरियाणा से मध्यप्रदेश तक आ गया।

विकास की इस भागा-दौड़ को देखते हुए यहां पुलिस की लापरवाही और मुस्तैदी पर सवाल उठना लाजमी भी है। आखिर राज्यों की सीमा और टोल नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरे क्या सिर्फ दिखाने के लिए लगाए हुए थे।

ये भी पढ़ें...250 रुपये में फंसा विकास दुबे: पुजारी ने बताई पूरी कहानी, ये थी सरेंडर की वजह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story