×

250 रुपये में फंसा विकास दुबे: पुजारी ने बताई पूरी कहानी, ये थी सरेंडर की वजह

यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर के डर से माफिया विकास दुबे खुद से सरेंडर करना चाहता था।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 6:14 AM GMT
250 रुपये में फंसा विकास दुबे: पुजारी ने बताई पूरी कहानी, ये थी सरेंडर की वजह
X

उज्जैन । यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। माफिया विकास दुबे की घटना के 8 दिनों बाद हुई गिरफ्तारी की पूरी जानकारी महाकाल मंदिर के पुजारी ने विस्तार से बताई है।

ये भी पढ़ें... विकास दुबे के खास ये पांच, पुलिस ने किया ढेर, कानपुर शूटआउट में थे शामिल

खुद से सरेंडर

घटना की जानकारी देते हुए उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर के डर से माफिया विकास दुबे खुद से सरेंडर करना चाहता था।

जिसके चलते मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद माफिया विकास दुबे चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहने लगा कि पुलिस को सूचना दी जाए।

ये भी पढ़ें...मीडिया को बुलाया और थाने में किया सरेंडर…विकास दुबे की गिरफ्तारी की कहानी

250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ

इसके बाद पुजारी आशीष ने बताया कि मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को लगा कि इस शख्स की शक्ल कानपुर के अपराधी विकास दुबे से मिलती है, तो उन्होंने उसे पकड लिया।

फिर उसके बाद उज्जैन महाकाल मंदिर के पुलिस चौकी को सूचना दी गई। उज्जैन में यह पूरा घटनाक्रम करीब 9 बजे के आसपास हुआ। माफिया विकास दुबे ने 250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ था।

ये भी पढ़ें...मीडिया को बुलाया और थाने में किया सरेंडर…विकास दुबे की गिरफ्तारी की कहानी

शक होने पर उसे गिरफ्त में ले लिया

आगे पुजारी आशीष ने बताया कि जब माफिया विकास दुबे रसीद कटवाने के लिए पहुंचा, तभी वहां मौजूद कर्मचारी को लगा कि यह विकास दुबे है। इसके बाद मंदिर के कर्मचारियों ने शक होने पर उसे गिरफ्त में ले लिया।

साथ ही पुजारी आशीष ने बताया कि महाकाल मंदिर में सावन में रोजाना इन दिनों करीब 7-8 लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास दुबे गिरफ्त में आने के बाद किसी भी तरह की बदमाशी नहीं की। उसने भागने की भी कोशिश नहीं की। विकास दुबे को जिन कर्मचारियों ने पकडा है उनके पास कोई हथियार नहीं था।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था उज्जैन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story