×

मीडिया को बुलाया और थाने में किया सरेंडर...विकास दुबे की गिरफ्तारी की कहानी

कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shreya
Published on: 9 July 2020 5:11 AM GMT
मीडिया को बुलाया और थाने में किया सरेंडर...विकास दुबे की गिरफ्तारी की कहानी
X

उज्जैन: कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और बाद में खुद ही सरेंडर कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर सुरक्षा एजेंसी ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल गैंगस्टर विकास दुबे को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर विकास दुबे खुद सरेंडर करने की फिराक में था। वह सरेंडर करने के लिए पहले नोएडा फिल्म सिटी जाने वाला था, जहां वह चैनल के स्टूडियों में लाइव सरेंडर करने की साजिश में था। हालांकि जानकारी के बाद पुलिस ने नोएडा के हर टीवी चैनल को घेर लिया था।

यह भी पढ़ें: नोएडा में अवैध कब्जों पर डंडाः पुलिस व अन्य कर्मचारियों से खाली कराए 16 फ्लैट

लाइव सरेंडर करने की फिराक में था विकास दुबे

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी। इसेक बाद उसने खुद गुरुवार को उज्जैन के महाकाल थाने के पास स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लाया गया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम भी उज्जैन के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल में भूस्खलन का खतरा, IMD का अलर्ट

MP पुलिस की हिरासत में है आरोपी

वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि फिलहाल आरोपी विकास दुबे MP पुलिस की हिरासत में है। गिरफ्तारी कैसे हुई, इस बारे में कुछ कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उसने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था।

विकास पर था पांच लाख का इनाम

बता दें कि कानपुर शूटआउट के बाद से पुलिस ने विकास पर 5 लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं कल उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के फरिदाबाद में एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया था। हालाँकि सीसीटीवी फुटेज में उसे कैद कर लिया गया था। विकास के तीन साथियों की फरीदाबाद से गिरफ्तारी हुई। जिसमें से एक साथी आज पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मुठभेड़ में मारा गया।

यह भी पढ़ें: Weather: आज इन शहरों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

विकास दुबे ने की थी आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 जुलाई को विकास दुबे और उसके साथियों ने मिलकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही विकास दुबे फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस ने जमी आसमान एक कर दिए और आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिल गई।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी विकास दुबे हुआ गिरफ्तार, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचा था उज्जैन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story