×

गाजियाबाद श्मशान हादसाः मौतों का आंकड़ा हुआ 23, लाशों की गिनती जारी

गाजियाबाद के मुरादनगर के श्मशान घाट में हुए हादसे को लेकर आ रही ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

Shivani Awasthi
Published on: 3 Jan 2021 2:38 PM GMT
गाजियाबाद श्मशान हादसाः मौतों का आंकड़ा हुआ 23, लाशों की गिनती जारी
X

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के जिले गाजियाबाद में रविवार को हुए हादसे में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मुरादनगर में स्थित उखलारसी श्मशाम घाट में छत ज़मींदोज होने से अब तक मरने वालों की संख्या 23 हो गयी है। जैसे जैसे मृतकों के आंकड़े बढ़ रहे हैं, प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। 50 से ज्यादा सभी घायलों का इलाज जारी है, हालंकि कुछ की हालत बेहद गंभीर है। मामले में सीएम योगी ने रिपोर्ट तलब की है तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राष्ट्रपति कोविंद तक ने शोक जताया है।

मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में मौतों की संख्या हुई 23

दरअसल आज गाजियाबाद के मुरादनगर के श्मशान घाट में हुए हादसे को लेकर आ रही ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। श्मशाम घाट पर मौजूद लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। गाजियाबाद में हुए इस हादसे पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ेंः 3000 हजार किसान भिड़े: अर्धसैनिक बलों से सामना, उठाया बड़ा कदम, बिगड़े हालात

पीएम मोदी- राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक:

घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, "मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है।"



घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम ने की कामना

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने शोक वक्त करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'



गाजियाबाद में श्मशान घाट में गिरा छज्जा

दरअसल दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी।

ये भी पढ़ेंः बारात में बड़ा हादसा: शादी में पहुंची लाशें ही लाशें, मातम में बदली खुशियां

तभी पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। उसी वक्त एक तरफ की जमीन धंस गयी। बस देखते ही देखते दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। जब तक कोई कुछ कर पाता, सभी हादसे का शिकार हो चुके थे।

accident
फोटो-सोशल मीडिया

हादसे के बारे में गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया करीब 30 लोग मलबे के अंदर मिले, जिनको उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल राहत कार्य तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन (NDRF) की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें…अभी-अभी कांपा यूपी: श्मशान घाट पर मची भगदड़, हादसे से हिल उठा गाजियाबाद

2 लाख रु0 की आर्थिक सहायता

हादसे के बारे आशंका है कि भराव की जमीन में श्मशाम का भवन बना था। अधिक बारिश में मिट्टी बैठने से ये दर्दनाक घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। फिलहाल घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हादसे में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

accident
फोटो-सोशल मीडिया

सीएम ने इस संबंध में मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ए0डी0जी0, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्यमंत्री अतुल गर्ग घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

गाजियाबाद के मुरादनगर हादसे में मरने वालों व घायलों की लिस्ट

दिग्विजय पुत्र मुकेश त्यागी निवासी मुरादनगर

प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल निवासी गंगा विहार मुरादनगर

नितिन पुत्र इकबाल सिंह निवासी मुरादनगर

नेपाल सिंह पुत्र कालू राम निवासी मुदानगर

रोबिन पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात

दिनेश पुत्र परमानंद निवासी कृष्णा कुंज मोदीनगर

उधम सिंह पुत्र रमेश निवासी डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर

जयवीर पुत्र बलवीर सिंह निवासी मेरठ

सुरेश पुत्र दर्शन दयाल लोहियानगर गाजियाबाद

सुधाकर पुत्र हरवीर सिंह निवासी मसूरी

किशनपाल पुत्र प्रलोभ सिंह निवासी मुरादनगर

आठ लोग अभी अज्ञात में हैं, इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story