गाजियाबाद श्मशान हादसा: 18 लाशों से दहल उठा देश, एक्शन में आए सीएम योगी

गाजियाबाद में रविवार को भयानक हादसा हो गया। यहां के मुरादनगर में स्थित उखलारसी श्मशाम घाट की छत भरभराकर गिर गई। जिससे नीचे खड़े हुए सभी लोग हादसे की गिरफ्त में आ गए। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jan 2021 10:46 AM GMT
गाजियाबाद श्मशान हादसा: 18 लाशों से दहल उठा देश, एक्शन में आए सीएम योगी
X

लखनऊ: दिल्ली से लगे हुए गाजियाबाद में रविवार को भयानक हादसा हो गया। यहां के मुरादनगर में स्थित उखलारसी श्मशाम घाट की छत भरभराकर गिर गई। जिससे नीचे खड़े हुए सभी लोग हादसे की गिरफ्त में आ गए। ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। श्मशाम घाट पर मौजूद लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। गाजियाबाद में हुए इस हादसे पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें... श्मशान में बड़ा हादसा: मौतों से कांप उठा पूरा देश, दर्जनों लोगों को बचाने में जुटी टीम

18 लोगों की मौत

cremation फोटो-सोशल मीडिया

दिल्ली एनसीआर(Delhi-NCR) में आज सुबह से ही जबरदस्त बारिश हो रही है। ऐसे में गाजियाबाद के एक श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। तभी बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे खड़े हो गए थे। जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई।

दरअसल दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी।

तभी पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। उसी वक्त एक तरफ की जमीन धंस गयी। बस देखते ही देखते दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। जब तक कोई कुछ कर पाता, सभी हादसे का शिकार हो चुके थे।

accident फोटो-सोशल मीडिया

हादसे के बारे में गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया करीब 30 लोग मलबे के अंदर मिले, जिनको उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल राहत कार्य तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन (NDRF) की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी कांपा यूपी: श्मशान घाट पर मची भगदड़, हादसे से हिल उठा गाजियाबाद

2 लाख रु0 की आर्थिक सहायता

हादसे के बारे आशंका है कि भराव की जमीन में श्मशाम का भवन बना था। अधिक बारिश में मिट्टी बैठने से ये दर्दनाक घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। फिलहाल घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हादसे में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

accident फोटो-सोशल मीडिया

सीएम ने इस संबंध में मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ए0डी0जी0, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्यमंत्री अतुल गर्ग घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

गाजियाबाद के मुरादनगर हादसे में मरने वालों व घायलों की लिस्ट

दिग्विजय पुत्र मुकेश त्यागी निवासी मुरादनगर

प्रमोद कुमार पुत्र रामपाल निवासी गंगा विहार मुरादनगर

नितिन पुत्र इकबाल सिंह निवासी मुरादनगर

नेपाल सिंह पुत्र कालू राम निवासी मुदानगर

रोबिन पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात

दिनेश पुत्र परमानंद निवासी कृष्णा कुंज मोदीनगर

उधम सिंह पुत्र रमेश निवासी डिफेंस कॉलोनी मुरादनगर

जयवीर पुत्र बलवीर सिंह निवासी मेरठ

सुरेश पुत्र दर्शन दयाल लोहियानगर गाजियाबाद

सुधाकर पुत्र हरवीर सिंह निवासी मसूरी

किशनपाल पुत्र प्रलोभ सिंह निवासी मुरादनगर

आठ लोग अभी अज्ञात में हैं, इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें...जौनपुर में अपहरण के बाद बच्चे की निर्मम हत्या, मांगी थी 7 लाख की फिरौती

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story