×

Ghaziabad News: गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल था धर्मांतरण का खेला, पारदी सहित 4 लोग गिरफ्तार

Ghaziabad News: मधु विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता सुतीना अरोड़ा की शिकायत पर शनिवार को पादरी इब्राहिम थॉमस, उनकी पत्नी रीवा और ब्यूटी पार्लर संचालक बबिता को धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस लोगों को उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार किया है।

Viren Singh
Published on: 15 May 2023 12:05 PM GMT
Ghaziabad News: गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल था धर्मांतरण का खेला, पारदी सहित 4 लोग गिरफ्तार
X
Ghaziabad News (सोशल मीडिया)

Ghaziabad News: भारत में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रह रह कर किसी न किसी राज्य में धर्मांतरण के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला यूपी से सामने आया है। दिल्ली एनसीआर स्थित यूपी के गाजियाबाद में एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। यह खेल कितने साल से चल रहा था, अभी किसी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस को जैसे ही धर्मांतरण के मामले की शिकायत मिली, वह हरकत में आई और एक्शन लेना शुरू किया। दरअसल, बीजेपी नेता सुनीता अरोड़ा ने शुक्रवार को गाजियाबाद के खोड़ा पुलिस स्टेशन में क्षेत्र में चल रहे एक ब्यूटी पार्लर ईसाई धर्म अपनाने को लेकर धर्मांतरण के मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक पादरी और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पादरी और उनकी पत्नी सहित 3 लोगों गिरफ्तार

इस मामले पर पुलिस ने कहा कि रविवार को गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में एक महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। इस आरोप में एक पादरी और उसकी पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मधु विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता सुतीना अरोड़ा की शिकायत पर शनिवार को पादरी इब्राहिम थॉमस, उनकी पत्नी रीवा और ब्यूटी पार्लर संचालक बबिता को धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस लोगों को उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार किया है।

धर्मांतरण के लिए कराते थे धार्मिक आयोजन

मुध विहार रहने वाली बीजेपी नेता सुनीता अरोड़ा का आरोप है कि उनकी पड़ोसी व ब्यूटी ब्यूटी पार्लर संचालक बबिता ने उनको कलवरी चर्च में पादरी इब्राहिम थॉमस ने मिलवाया था, जोकि केरल के मूल निवासी हैं। यह मुलाकात ब्यूटी पॉर्लर में हुई थी। यहां पर सुनीता अरोड़ा को थॉमस ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था। यानी धर्मांतरण करने की कोशिक की थी। अरोड़ा का ये भी आरोप लगाया कि हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों के लिए धर्मांतरण करने लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story