×

जनता से समय मिलता है तो खेती-बारी करते हैं: सपा प्रत्याशी गरीब राम

समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे गरीब राम ने 'अपना भारत- न्यूजट्रैक' से एक बात चीत में बताया कि वो उस वक्त से राजनीति कर रहे हैं। जब समाजवादी पार्टी का गठन नहीं हुआ था।

Newstrack
Published on: 25 Sep 2020 10:22 AM GMT
जनता से समय मिलता है तो खेती-बारी करते हैं: सपा प्रत्याशी गरीब राम
X
समय मिलता है तो खेती-बारी करते हैं: सपा प्रत्याशी गरीब राम

रजनीश मिश्र

गाजीपुर: गाजीपुर जनपद के जखनियां विधानसभा से भासपा के विधायक त्रिवेणी राम के खिलाफ समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे गरीब राम ने 'अपना भारत- न्यूजट्रैक' से एक बातचीत में बताया कि वो उस वक्त से राजनीति कर रहे हैं, जब समाजवादी पार्टी का गठन नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि मैं मुलायम सिंह यादव के समय से ही राजनीति कर रहा हूं।

हिन्दी में एमए हैं गरीब राम

जखनियां के सपा प्रत्याशी गरीब राम ने बताया कि मैं 2007 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पांच हजार वोटों से चुनाव हार गया। एक सवाल का जवाब देते हुए गरीब राम कहते हैं कि 2001 व 2005 में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी जीत चुका हूं। सपा प्रत्याशी गरीब राम ने बताया कि राजनीति के अलावा खेती बारी का काम भी देखते हैं, साथ ही अपने कालेज में भी समय बिताता हूं। गरीब राम ने बताया की कक्षा 9 से ही में राजनीति करता आ रहा हूं। गरीब राम की शिक्षा की बात की जाय तो उन्होंने हिन्दी से एम.ए. किया है।

असलियत छिपा रहे हैं विधायक त्रिवेणी राम

गरीब राम एक सवाल के जवाब में कहते हैं कि यहां के विधायक त्रिवेणी राम के मीडिया के सवालों से भागने की वजह अपनी असलियत छिपाना है। उनका कहना है कि विधायक को पत्रकारों के सवालों का जवाब देना चाहिए पत्रकारों से बात करनी चाहिए तभी जनता के सामने मीडिया के द्वारा अपने कामो को रख सकते हैं। गरीब राम ने कहा कि जखनियां की जनता से उनको अपना प्रतिनिधि चुना है।

ये भी देखें: सावधान! यहां स्निफर डॉग कर रहे हैं कोरोना संक्रमितों की पहचान, हुई तैनाती

उनको यहां की जनता के बारे में सोचना चाहिए। गरीब राम ने बताया कि विधायक त्रिवेणी राम को अपने निधि के बारे में बात करनी चाहिए, कहांं काम किये हैं वो जनता के सामने उन्हें रखना चाहिए। गरीब राम ने कहा कि विधायक का अपना अलग नजरिया होगा किस कारण वो मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। लगता है कि वह कहीं ना कहीं मीडिया से डर रहे हैं कि कहीं मीडिया के सवालों से फंस ना जाऊं।

क्षेत्र में नहीं आते विधायक

सपा नेता एक सवाल के जवाब में कहते हैं कि विधायक कितना क्षेत्र में आते हैं। आप यहां की जनता से पूछ लीजिए कि उन्होंने कितना काम किया है ये वही जानें लेकिन जो नेता मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दे रहा वो हम लोगों को अपने काम के बारे में क्या बताएंगे। गरीब राम ने कहा कि जखनियां तहसील मुख्यालय है यहां इनको आना चाहिए किसानों व क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता हो वो विकास का कार्य किये हों लेकिन जब उनका किया हुआ कार्य प्रकाश में आयेगा तभी तो क्षेत्रीय जनता जानेगी।

ये भी देखें: Vodafone-idea का धमाका: अपने यूजर्स को दे रहा फ्री डेटा, ऐसे करें चेक

जानवरों से परेशान किसान

सपा प्रत्याशी ने बताया कि इस समय छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। सपा प्रत्याशी गरीब राम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि जानवरों के लिए हॉटस्पॉट बनवायेंगे लेकिन वो भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा।

गरीब राम ने बताया कि इस समय किसान रात भर जाग कर अपनी फसलों की निगरानी कर रहे हैं। गरीब राम ने कहा कि अखिलेश यादव अपने शासन काल में जो योजनाएं लाए थे। उन सारी योजनाओं को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया। गरीब राम ने कहा कि जनता को भी चुनाव के समय ध्यान रखना चाहिए। जनता ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करे जो क्षेत्र में व जनता के बीच रहे।

ये भी देखें: हत्या से दहला यूपी: घर के भीतर दंपती का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

सारी मांगें पूरी नहीं हो सकतीं

सपा नेता गरीब राम ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा रखनी चाहिए क्योंकि जनता जब चुनाव करती है, वो अपने क्षेत्र के कार्यों को देखकर ही चुनाव करती है। क्षेत्रीय जनता की सभी मांग पूरी नहीं हो सकती जनता को चाहिए कि अपने प्रतिनिधि को समय दे। सभी काम कोई भी प्रतिनिधि पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा की जनता की मांगें अधिक हैं और व्यवस्था सीमित है। लेकिन जनप्रतिनिधियों को प्रयास करना चाहिए कि जनसमस्याओं को यथा शक्ति दूर कराएं।

Newstrack

Newstrack

Next Story