×

सुभा सपा के गाजीपुर जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि ने कहा गाली देने वाला पार्टी का नहीं

वीडियो में ये सुना भी जा सकता है,उस व्यक्ति अपना नाम कमला भारती बता रहा है।इस वीडियो को लेकर जिले में काफी हो हल्ला मचा है। भाजपा के नेताओं व अन्य लोगों द्वारा करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Newstrack
Published on: 7 Oct 2020 8:00 AM GMT
सुभा सपा के गाजीपुर जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि ने कहा गाली देने वाला पार्टी का नहीं
X
सुभा सपा के गाजीपुर जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि ने कहा गाली देने वाला पार्टी का नहीं (सोशल मीडिया)

गाजीपुर: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था।,जो मउ जनपद का कमला भारती का बताया जा रहा है। उस विडियो में कमला भारती शासन, प्रशासन, व जाती विशेष को गालियां देते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा हैं की ये कमला भारती सुभा सपा का अनुसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है।

ये भी पढ़ें:स्वाती सिंह का बड़ा कारनामा: योगी सरकार की हुई फजीहत, अधिकारी को बोला गुंडा

बीते दिनो सोशलमीडिया पर विडियो हुआ था,वायरल

वीडियो में ये सुना भी जा सकता है,उस व्यक्ति अपना नाम कमला भारती बता रहा है।इस वीडियो को लेकर जिले में काफी हो हल्ला मचा है। भाजपा के नेताओं व अन्य लोगों द्वारा करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सुभा सपा के नेताओं का कहना है,की ये व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है।लेकिन ये व्यक्ति अपने कंधे पर पीला गमछा लगाया हुआ दिख रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि रामजी राजभर ने कहा पार्टी का नहीं

इस संबंध मे जब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पुर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से पक्ष जानना चाहा तो पुर्व मंत्री ने फोन नहीं उठाया।

तब गाजीपुर जनपद के जिलाध्यक्ष व पुर्व मंत्री के प्रतिनिधि राम जी राजभर ने फोन पर बताया की जो व्यक्ति शासन प्रशासन व जाती विशेष को गाली दे रहा है। वो हम लोगों के पार्टी का नहीं है।

उन्होंने कहा की ये सब पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहां की अनुसूचित जाती का जिलाध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति जब पकड़ा जायेगा तब सच्चाई सामने आयेगी।

[audio mp3="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/89485010148948501014_20201006155114.mp3"][/audio]

राम जी राजभर ने कहा की किसी भी व्यक्ति को जाती विशेष को गाली देने का कोई अधिकार नहीं हैं।उन्होंने कहा की डीएम व सरकार को गाली देना निंदनीय हैं। उन्होंने कहा की इस व्यक्ति के उपर सख्त कार्यवाई की जाय।

पुरे प्रदेश में कोई नहीं, अनुसूचित जाती का जिलाध्यक्ष

राम जी राजभर ने बताया की आप एक बार पता करले की पुरे उत्तर प्रदेश में किसी भी जिले में किसी व्यक्ति को अनुसूचित जाती का जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया है।

उन्होंने कहा की आप विडियों में देख सकते है,की मिटींग बंद कमरे में किया जा रहा है।पार्टी की मीटिंग ऐसे नहीं होती है,उन्होंने कहा एक व्यक्ति के अलावा कोई भी व्यक्ति पीले गमछे में नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा की एक बात साफ हैं,की ये सब पार्टी को बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:शबाना आजमी ने कंगना पर लगाया ऐसा आरोप, बहन रंगोली ने जमकर लगाई फटकार

करीमुद्दीनपुर व कासिमाबाद में हुआ मुकदमा दर्ज

भासपा के अनुसूचित जाती का जिलाध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति कमला भारती के उपर करीमुद्दीनपुर थाने में भाजपा नेताओं द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष राम जी राजभर ने बताया की मै खुद कासिमाबाद थाने में कमला भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुं।

उन्होंने कहा की प्रशासन से अनुरोध है,की जल्द से जल्द उस व्यक्ति को पकड़ा जाये ,जिससे की सच्चाई सामने आये की पार्टी को बदनाम करने की साजिश किसकी है।

रजनीश कुमार मिश्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story