×

Ghosi By Election: सपा को बड़ा झटका, चुनाव से पहले सपा के पूर्व विधायक BJP में शामिल

Ghosi By Election: उमेश पांडेय विधानसभा चुनाव 2022 मधुबन सीट से सपा के टिकट पर लड़े थे लेकिन 3 हजार वोटों से हार गए।

Anant Shukla
Published on: 24 Aug 2023 1:26 PM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 1:49 PM GMT)
Ghosi By Election: सपा को बड़ा झटका, चुनाव से पहले सपा के पूर्व विधायक BJP में शामिल
X
Ghosi By Election Update former samajwadi party mla umesh chand pandey joins bjp (Photo-Social Media)

Ghosi By Election: समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व विधायक उमेश पांडेय गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उमेश विधानसभा चुनाव 2022 मधुबन सीट से सपा के टिकट पर लड़े थे लेकिन 3 हजार वोटों से हार गए थे। माना जा रहा है कि उनके बीजेपी में शामिल होने से घेषी उप चुनाव में भाजपा को फायदा होगा। उनके साथ ही मधुबन नगर पालिका के अध्यक्ष गणेशमल ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा मे घुट रहा था दम..अब मिली राहत

बीजेपी की सदस्याता ग्रहण करते ही उमेश पांडेय ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा में दम घुट रहा था। अब भाजपा में आने के बाद राहत मिली। इस दौरान घोषी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैने मधूम और मऊ की सेवा की है। जनता के दुख-सुख का साथी रहा हूं।

उमेश पांडेय और सुधाकर सिंह में है छत्तीस का आंकड़ा

उन्होंने कहा कि सपा नें जिस व्यक्ति को टिकट दिया है। उसके बारे में मैने कहा था कि एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकते हैं। गौरतलब है कि उमेश पांडेय मधुबन विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के टिकट पर मधुबन विधानसभा से 2022 में चुनाव लड़े थे लेकिन रामविलास चौहान से हार गए थे। बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पर उमेश पांडेय और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की पुरानी दुश्मनी है।

सपा प्रत्याशी को बिना नाम लिए हत्यारा और बलात्कारी कहा

उमेश पांडेय ने बताया कि मेरे बड़े भाई ब्लॉक प्रमुख अखिलेश पांडे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनके साथ में ही दो अन्य लोगों की भी हत्या की गई थी। उसमें सपा प्रत्याशी नामजद थे। उन्होंने सुधाकर सिंह का नाम लिए बिना उन्हें हत्यारा और बलात्कारी कह दिया। असके बाद अब घोसी उप चुनाव में सपा प्रत्याशी की हार तय मानी जा रही है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story