×

सरयू नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से कई लोग डूबे, बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में नाव पलट गई है जिसमें एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग लापता हो गए। हादसे की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Jan 2020 10:59 AM GMT
सरयू नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से कई लोग डूबे, बचाव कार्य जारी
X

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में नाव पलट गई है जिसमें एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग लापता हो गए। हादसे की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया है। हादसे में शिक्षक संदीप गुप्ता की मौत हो गई।

जानकारी पर एसओ महावीर सिंह उमरीबेगमगंज अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि मृतक शिक्षक के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। पानी में और लोगों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक समेत 32 से अधिक लोग नांव से नदी पार कर रहे थे कि तभी ऐली माझा क्षेत्र में पीपा पुल के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हड़कंप मच गया। शिक्षक का शव ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया है। तो वहीं 12 लोग तैर कर बाहर आ गए जबकि 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं।



यह भी पढ़ें...अमित शाह की हुंकार, जितना चाहे विरोध कर लो वापस नहीं होगा CAA

इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव: नामांकान का आखिरी घंटा, केजरीवाल को मिला टोकन नं-45, जमकर हंगामा

सीएम योगी ने गोंडा में नाव पलटने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में NDRF तथा SDRF की सहायता ली जाए।

यह भी पढ़ें...सेना की बड़ी कामयाबी: मार गिराया इस खूंखार आतंकी को, पाकिस्तान में हड़कंप

इस हादसे की वजह आधा अधूरा पड़ा पीपे का पुल बताया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। डूबे ग्रामीणों की तलाश जारी है। नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story