×

अच्छी खबरः इन निराश्रित बेजुबान जानवरों को भी भूख से मरने नहीं देगी सरकार

उन्होंने बताया कि सभी स्थानीय निकायों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपदों में एसपीसीए (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टि अगेन्स्ट एनीमल्स) नगर निकायों व अन्य पशु कल्याण संस्थाओं के सहयोग से निराश्रित पशुओं को भोजन की व्यवस्था की जाए।

राम केवी
Published on: 10 April 2020 12:26 PM GMT
अच्छी खबरः इन निराश्रित बेजुबान जानवरों को भी भूख से मरने नहीं देगी सरकार
X

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम व लॉकडाउन में इंसानों के साथ-साथ निराश्रित पशुओं, गाय, बंदर व कुत्तों को भोजन कराने की पहल की है। इसके लिए लखनऊ मण्डल के सभी जनपदों में व्यवस्था की गई है।

यह जानकारी देते हुए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने शुक्रवार को बताया कि अपर निदेशक पशुपालन डॉ. आरपी सिंह को निर्देशित किया गया है कि लखनऊ मंडल के सभी जनपदों में इन व्यवस्थाओं की सुचारू रूप से निगरानी कराएं।

जनपदों में भेज गए निर्देश

उन्होंने बताया कि सभी स्थानीय निकायों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपदों में एसपीसीए (सोसाइटी फॉर प्रिवेन्शन आफ क्रूएल्टि अगेन्स्ट एनीमल्स) नगर निकायों व अन्य पशु कल्याण संस्थाओं के सहयोग से निराश्रित पशुओं को भोजन की व्यवस्था की जाए।

जनपदों में स्थापित निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों पर कार्य कर रहें सभी कार्मिकों को सावधानी बरतने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व चेहरे पर मास्क आदि लगाने के लिए जागरूक किया गया है।

इसे भी पढ़ें

यूपी में इस डॉ. ने बनाया लाइफ बॉक्स, कोरोना से इलाज में है सहायक

जनपदों में निराश्रित पशुओं, गोवंश, कपिवंश, श्वानवंश आदि का भरण-पोषण पशुपालन विभाग, नगर निगम, नगर पालिका व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रतिबंध से मुक्त रखे जाएंगे आपूर्ति करने वाले वाहन

लखनऊ मण्डल में पशु-पक्षी आहार सामग्री यथा भूंसा, हरा चारा, मक्का, सोया, कैटिल फीड, पोल्ट्रीफीड, फिशफीड, डॉगफीड, कुक्कुट दाना आदि की आपूर्ति करने वाले वाहनों व कार्मिकों को आवश्यक श्रेणी में होने के कारण लॉक डाउन में प्रतिबन्ध से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए वाहनों व कार्मिको के पास निर्गत कर दिए गए हैं, जिससे मंडल के सभी जनपदों में गोवंश आश्रय स्थल एवं स्थायी वृहद गौसंरक्षण केंद्रों में संरक्षित पशुओं को भूसा, आहार की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के हो रही है एवं पर्याप्त मात्रा में चारा भूसा उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें

6 दमदार मुख्यमंत्री: कोरोना-जमात का एक साथ किया इलाज, लिए ताबड़तोड़ एक्शन

राम केवी

राम केवी

Next Story