×

गोरखपुर महोत्सव का आगाज: ये दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे जलवा, ये है पूरा कार्यक्रम

गोरखपुर महोत्सव का आगाज अब से चंद मिनट दूर है। कई मायने में खास महोत्सव की छटा जमीन से लेकर आसमां तक बिखरेगी। पहली बार विश्वविद्यालय परिसर से बाहर मंगलवार और बुधवार को महोत्सव में रोमांच, उमंग, उत्साह के साथ जायके का भी तड़का लगेगा।

Monika
Published on: 12 Jan 2021 5:33 AM GMT
गोरखपुर महोत्सव का आगाज: ये दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे जलवा, ये है पूरा कार्यक्रम
X
शुरू होगा गोरखपुर महोत्सव, मैथिली ठाकुर समेत लोक नृत्य का ले सकेंगे आनंद

गोरखपुर: गोरखपुर महोत्सव का आगाज अब से चंद मिनट दूर है। कई मायने में खास महोत्सव की छटा जमीन से लेकर आसमां तक बिखरेगी। पहली बार विश्वविद्यालय परिसर से बाहर मंगलवार और बुधवार को महोत्सव में रोमांच, उमंग, उत्साह के साथ जायके का भी तड़का लगेगा। यहां कला-संस्कृति का संगम तो होगा ही साथ ही बच्चे भी अपना हुनर दिखाएंगे। मैथिली ठाकुर की गायकी से लेकर ब्रज के नृत्य महोत्सव के आकर्षण का केन्द्र होंगे। मंगलवार को दिन में 2 बजे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। महोत्सव को लेकर गोरखपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रामगढ़झील से लेकर गोरखनाथ मंदिर की लाइटिंग देखते ही बन रही है।

एक करोड़ लोग देखेंगे लाइव प्रसारण

महोत्सव को ब्रज के लोक नृत्य के साथ ही घूमर और पनिहारी नृत्य भव्य बनाएंगे। सभी आयोजनों का लाइव प्रसारण होगा और करीब एक करोड़ लोग महोत्सव का लुत्फ उठाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर यह जानकारी महोत्सव समिति के अध्यक्ष और गोरखपुर मण्डल के कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने बताया कि समापन समारोह 13 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से आयोजित होगा और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन व समापन कार्यक्रम चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर होगा। उद्घाटन अवसर पर लखनऊ की आस्था द्वारा गणेश वंदना एवं नृत्य नाटिका (गंगा अवतरण) की प्रस्तुति की जाएगी। ये है कार्यक्रम का शेड्यूल..

गोरखपुर महोत्सव

गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम (12 जनवरी)

- बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, फुटबाल, खो-खो एवं टेबुल टेनिस की प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।

- महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हाट एयर बैलूनिंग सुबह 10 बजे।

- कृषि मेला, सरस मेला, विज्ञान एवं पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।

- रामगढ़ताल क्षेत्र में यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे।

- विंध्याचल आजाद द्वारा फरुआही नृत्य का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में।

- उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक।

गुरु गोरक्षानाथ के जीवन दर्शन

- गुरु गोरक्षानाथ के जीवन दर्शन पर आधारित एवं गोरखपुर परिक्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं दोपहर बाद दो बजे से एनेक्सी भवन में।

- चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद दो बजे से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम

- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (बधाई नौरता नृत्य मध्य प्रदेश) चंपा देवी पार्क स्थित मुख्य मंच पी शाम 4.30 बजे से पांच बजे तक।

- गीडा स्थित उद्योग भवन में रेडीमेड गारमेंट पर कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से।

- युवा दिवस के अवसर पर चौरीचोरा की घटना पर आधारित नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर दोपहर बाद दो बजे।

- सत्य सारथी संस्था द्वारा नाट्य मंचन शाम चार बजे मुक्ताकाशीय मंच पर।

- सदर सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा कविता पाठ एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर।

- खादी फैशन शो चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक।

- लखनऊ की रंजना रंजू द्वारा गायन की प्रस्तुति शाम छह बजे से 6.35 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

- राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय भोजपुरी कलाकारों द्वारा लोकरंग कार्यक्रम शाम 6.35 बजे से रात आठ बजे तक चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

गोरखपुर महोत्सव

13 जनवरी के कार्यक्रम

- खेल प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 10 बजे से।

- हाट एयर बैलूनिंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 10 बजे से।

- कृषि मेला, सरस मेला एवं विज्ञान व पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।

- रामगढ़ताल क्षेत्र, गोरखनाथ मंदिर, गोलघर व शहर के अन्य स्थानों पर यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से।

- डाग शो चंपा देवी पार्क में सुबह 11 बजे से।

- राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

- लखनऊ की डा. प्रतिभा द्वारा गायन की प्रस्तुति दोपहर बाद 1.30 बजे से 1.45 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

विदेशिया नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच

- आकाश दुबे द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद 1.45 बजे से दो बजे तक।

- भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा विदेशिया नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंचच पर दोपहर बाद दो बजे।

- मलय मिश्र द्वारा नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर शाम चार बजे।

- गो संरक्षण एवं आत्मनिर्भर पशुपालक विषय पर सेमिनार एवं इंपार्टेंस आफ हेल्थ केयर विषय पर सेमिनार एनेक्सी भवन में दोपहर बाद दो बजे।

ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में राजभर संग जमीन बनाएंगे ओवैसी, तो अखिलेश बचाएंगे अपना वोटबैंक

- चंपा देवी पार्क में लोक वाद्य प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे।

- काशी विश्वनाथ डमरु ग्रुप वाराणसी द्वारा डमरू वादन चंपा देवी पार्क में दोपहर बाद तीन बजे।

- समापन सत्र चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक।

- मर्यादा कुलश्रेष्ठ द्वारा नृत्य प्रदर्शन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक।

- मैथली ठाकुर द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक।

- चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर कवि सम्मेलन रात आठ बजे से।

- 11 से 16 जनवरी तक गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर आधारित सचल प्रदर्शनी, स्वामी विवेकानंद एवं पूर्वांचल के महापुरुषों पर आधारित प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में लगायी जाएगी।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें…वाराणसी: पूर्वांचल की सियासत में ओवैसी की एंट्री, सपा की बढ़ी बेचैनी

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story