×

गोरखपुर: सोशल मीडिया पर भी छा गया गीता प्रेस, ट्वीटर पर डेढ़ लाख फाॅलोअर

गीता प्रेस फिलहाल ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद है। इन पर गीता प्रेस से सम्बंधित खबरों के अलावा देवी-देवता के चित्र व किताबों की विशेषताएं बताई जाती हैं।

Roshni Khan
Published on: 15 Feb 2021 7:38 AM GMT
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर भी छा गया गीता प्रेस, ट्वीटर पर डेढ़ लाख फाॅलोअर
X
गोरखपुर: सोशल मीडिया पर भी छा गया गीता प्रेस, ट्वीटर पर डेढ़ लाख फाॅलोअर (PC: social media)

गोरखपुर: धार्मिक पुस्तकों के तीर्थ के रूप में पहचान रखने वाला गीता प्रेस सोशल मीडिया पर भी मजबूती से दस्तक दे रहा है। धार्मिक पुस्तकें तो ऑनलाइन है ही, अब फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर लाखों फालोअर हो गए हैं। टि्वटर पर तो फालोअर की संख्या चंद महीनों में डेढ़ लाख से ऊपर हो गए हैं। गीता प्रेस अब अपना यू ट्यूब चैनल भी लांच करेगा। मार्च तक इसके लांच होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:इटावा: पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी प्रसपा, सपा से गठबंधन पर शिवपाल का बड़ा बयान

गीता प्रेस फिलहाल ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद है

गीता प्रेस फिलहाल ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद है। इन पर गीता प्रेस से सम्बंधित खबरों के अलावा देवी-देवता के चित्र व किताबों की विशेषताएं बताई जाती हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उसके फॉलोवरों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए ही गीता प्रेस ने यू ट्यूब चैनल भी लांच का निर्णय लिया है। यू ट्यूब चैनल पर गीता प्रेस से सम्बंधित कई चीजें परोसी जाएंगी। इसके तहत मशीनें कैसे काम करती हैं, पुस्तकों की बाइंडिंग कैसे होती है, पुस्तकों की छपाई कैसे होती है इससे सम्बंधित वीडियो तैयार किए जा रहे हैं।

जुलाई 2019 से बिक्री शुरू हुई थी

गीता प्रेस के 98 वर्षों के इतिहास को भी अलग-अलग वीडियो के माध्यम से बताया जाएगा। गीता प्रेस की सबसे प्रमुख पुस्तकों की विशेषताएं भी आगे चलकर यू ट्यूब चैनल पर बताई जाएंगी। मई 2019 में गीता प्रेस की पुस्तकों की ऑनलाइन बिक्री के लिए वेबसाइट लांच हुई थी। जुलाई 2019 से बिक्री शुरू हुई थी।

तब से अब तक 93600 से अधिक पुस्तकें बिक चुकी हैं। 2019-20 में 11.63 लाख की पुस्तकें बिकी थीं जबकि इस वर्ष अप्रैल से अब तक करीब 76 हजार प्रतियां बिकी हैं। इस वित्तीय वर्ष में करीब 46 लाख की ऑनलाइन बिक्री दर्ज की गई है। गीता प्रेस से जुड़े लालमणि तिवारी का कहना है कि मार्च से अप्रैल तक यू ट्यूब चैनल लांच हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए वीडियो भी शूट किए जा रहे हैं।

ट्विटर पर हैं 1.50 लाख फॉलोवर

गीता प्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर 1 लाख 50 हजार फालोवर हैं। जनवरी 2013 से ही गीता प्रेस ट्विटर पर मौजूद है। पहले यह हैंडल बहुत कम एक्टिव रहता था। अब ट्विटर हैंडल पर सक्रियता बढ़ने के कारण इसके फॉलोवरों की संख्या भी बढ़ी है। फेसबुक पेज पर गीता प्रेस के 4000 से अधिक फॉलोवर हैं। सितम्बर 2019 में इसे शुरू किया गया था। इंस्टाग्राम पर भी गीता प्रेस के 3941 फॉलोवर हैं। वैसे गीता प्रेस के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर दर्जन भर से अधिक फेंक पेज व हैंडल बने हैं, जिनके लाखों फालोअर र हैं।

ये भी पढ़ें:Ind vs Eng: पंत को रोहित ने मैदान में ही जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

वेबसाइट को पिछले वर्ष मिले 58 लाख हिट्स

गीता प्रेस की ऑनलाइन पुस्तक बिक्री की वेबसाइट book.gitapress.org पर वर्ष 2020 में कुल 58,02,457 हिट्स मिले थे। जनवरी यानी पिछले महीने 3,88,678 हिट्स मिले थे। नवम्बर 2019 से इसके आंकड़े आने शुरू हुए थे। उसके अगले ही महीने यानी दिसम्बर 2019 में 7,82, 622 हिट्स मिले थे।

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story