×

कश्मीर का मजा गोरखपुर में, शिकारा पर बैठकर लीजिए डल झील का अहसास

यहां आने वाले लोगों को पहले से ही सामान्य बोटिंग और जेट्टी पर स्पीड बोटिंग की सुविधा दी गई है। अब शिकारा की शुरूआत होने से यहां पर्यटकों और सैलानियों के बढ़ने की संभावनाएं अपार हो गई हैं।

suman
Published on: 27 Jan 2021 12:50 PM GMT
कश्मीर का मजा गोरखपुर में, शिकारा पर बैठकर लीजिए डल झील का अहसास
X
गोरखपुर में कश्मीर' का मजा

गोरखपुर: आपको शिकारा में बैठने का मन कर रहा है और कश्मीर नहीं जा सकते तो कोई बात नहीं आप यूपी के गोरखपुर में भी शिकारा का मजा ले सकते हैं।यूपी के गोरखपुर की रामगढ़ झील में कश्मीर की डल झील में चलने वाले शिकारा का मजा लिया जा रहा है। जीडीए की निगरानी में पिछले तीन दिनों से चल रहे ट्रायल में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आपको भी 'शिकारा' में लुत्फ लेना है, तो महज 60 रुपये में इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देना

रामगढ़ झील पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोटिंग की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले लोगों को पहले से ही सामान्य बोटिंग और जेट्टी पर स्पीड बोटिंग की सुविधा दी गई है। अब शिकारा की शुरूआत होने से यहां पर्यटकों और सैलानियों के बढ़ने की संभावनाएं अपार हो गई हैं।

यह पढ़ें...बहुत सस्ता हुआ सोना: 49 हजार के नीचे पहुंचा दाम, फटाफट चेक करें नया रेट

shikara

लोग ले रहे हैं आनंद

जिले में रामगढ़ झील के महत्व को देखते हुए यहां पर शिकारा चलाने की तैयारी हुई है। जीडीए से इसका टेंडर पूरा होने होने के बाद दो 'शिकारा' पानी में उतारा गया है। बीते रविवार की शाम तक दोनों शिकारा में 100 से अधिक लोगों ने आनंद लिया। शिकारा संचालक राजकुमार साहनी ने कहा कि इससे आमदनी अच्छी होग।

बच्चों का पैसा नहीं

संचालक राजकुमार का कहना है कि, "दो बोट पर करीब छह लाख रुपए का खर्च आया है। शिकारा में सवार होने वाले लोगों का 60 रुपया टिकट दर निर्धारित है। छोटे बच्चों को कोई पैसा नहीं लग रहा। शिकारा धीमी स्पीड में चल रहा है। अभी तक छह लोगों को रोजगार मिला है। संख्या बढ़ने से रोजागर भी बढ़ेगा।

यह पढ़ें...सोनभद्र नसबंदी मामला: एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई, जेवर रखवाया था गिरवी

shikara

सुरक्षा और सुविधा

शिकारा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसमें बैठने का पूरे इंतजाम हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें सवार होने से पहले सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाया जा रहा है।

suman

suman

Next Story