×

विंध्याचल मंदिर में राज्यपाल ने नवाया शीश, विश्व के कल्याण की कामना की

जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।

Ashiki
Published on: 3 March 2021 4:07 PM GMT
विंध्याचल मंदिर में राज्यपाल ने नवाया शीश, विश्व के कल्याण की कामना की
X
विंध्याचल मंदिर में राज्यपाल ने नवाया शीश, दहेज के खिलाफ लड़ाई का दिलाया संकल्प

मीरजापुर: जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुईं। अष्टभुजा गेस्ट हाउस में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिले में करीब 300 क्षय रोगी हैं। अगर महाविद्यालयों के प्राचार्य और जागरूक लोग एक एक रोगी को गोद ले लें तो रोग का उन्मूलन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: करोड़पति मांग रहा भीख: आलीशान बंगला फिर भी दर दर की खा रहा ठोकरे, जानें क्यों

उन्होंने टीबी रोगियों की बीमारी की चुनौती को स्वीकार करते हुए सभी प्राचार्यो को एक टीबी मरीज को गोद लेने की बात की है। जिससे पूरे विश्व मे टीबी जैसी गम्भीर बीमारी एकदम जड़ से खत्म हो जाए। विश्व की कल्याण की कामना के साथ उन्होंने जगत जननी माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया ।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-03-at-19.35.48.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: गुरुकुल परंपरा को पुनर्जीवित करेगी योगी सरकार, संविदा पर रखे जाएंगे टीचर

श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने राज्यपाल को माता विंध्यवासिनी की तस्वीर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उसके बाद वह डैफोडिल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र का वितरण किया। उन्होंने क्षय रोगियों की मदद और दहेज के खिलाफ जोरदार लड़ाई का संकल्प दिलाया। विंध्याचल के अष्टभुजा गेस्ट हाउस में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-03-at-19.35.54.mp4"][/video]

रिपोर्ट: बृजेन्द्र दुबे

Ashiki

Ashiki

Next Story