×

राज्यपाल ने इन पत्रकारों को किया सम्मानित

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश शान्ता कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह तथा संस्था रंग भारती के अध्यक्ष श्याम कुमार सहित अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित थे।

Shivakant Shukla
Published on: 2 Jun 2019 4:22 PM GMT
राज्यपाल ने इन पत्रकारों को किया सम्मानित
X

लखनऊ: राज्यपाल राम नाईक ने अखिल भारतीय पत्रकार संघ एवं संस्था रंग भारती द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कई पत्रकारों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें— जय श्री राम के आगे 'सरेंडर' हुईं दीदी बीजेपी पर लगाया ये आरोप

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में रविवार को हुये कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक ने हिमाचल प्रदेश के हिन्दी प्रेमी पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार को ‘अमीर खुसरो रंग भारती सम्मान’ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकारों, दिलीप अग्निहोत्री को ‘बाबू राव विष्णु पराड़कर रंग भारती सम्मान’, रामेश्वर पाण्डेय को ‘लक्ष्मी नारायण गर्र्दे रंग भारती सम्मान’, प्रभात रंजन दीन को ‘गणेश शंकर विद्यार्थी रंग भारती सम्मान’, सद्गुरू शरण को ‘रामकृष्ण रघुनाथ खडिलकर रंग भारती सम्मान’ तथा सुमन्त पाण्डेय को ‘अज्ञेय रंग भारती सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आनन्द सिन्हा, भास्कर दुबे, शिल्पी सेन, राजबहादुर सिंह, प्रणय विक्रम सिंह, शेखर पण्डित, शिवशरण सिंह,एसएम पारी जैसे पत्रकारों को ‘हेरम्ब मिश्र सम्मान’ से तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर को ‘राजर्षि टण्डन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें— जानिए किस नेता को साक्षी महाराज ने बताया हिरण्यकश्यप के खानदान का?

Next Story