×

गाय से अपार प्रेम: ऐसी गौ सेवा नहीं देखी होगी आपने, बन गई घर की सदस्य

कुलदीप शुक्ला का कहना है कि कुछ समय पहले एक गाय पाली थी जो अन्ना गौवंश के तरीके से उनके घर पर रोजाना रोटी खाने आया करती थी।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 9:51 AM GMT
गाय से अपार प्रेम: ऐसी गौ सेवा नहीं देखी होगी आपने, बन गई घर की सदस्य
X

हमीरपुर: जनपद के भरुआ सुम्मेरपुर में गाय की सेवा करना चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। वैसे तो जानवरों और पक्षियों से इंसान का प्यार कोई नयी बात नहीं है। युगों से इंसान पशु-पक्षियों से प्यार करता रहा है। दुनिया में कई सारे लोग हैं, जो पक्षियों और जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। कई लोगों ने कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों को ऐसे अपना लिया है कि वे उन्हें अपने घर-परिवार का बेहद अहम हिस्सा मानते हैं।

गाय के प्रति अपार ममता

कई लोग ऐसे भी हैं जो जानवरों को अपने बच्चे मानते हैं और वे उनका पालन-पोषण वैसे ही करते हैं, जैसे कि इंसानी बच्चों का किया जाता है। पशु-पक्षियों से इंसान के बेइंतेहा प्यार के कई सारे दिलचस्प किस्से भी हैं। लेकिन हमीरपुर जनपद के भरुआ सुम्मेरपुर कस्बे में गाय को माँ की तरह मानना व सेवा करना चर्चा का विषय बना है।

ये भी पढ़ें- थाने में हाहाकार: स्क्वाएड समेत कई सिपाही कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

गाय से प्यार बहुत अनूठा है, बेहद निराला है। वो गाय की देखभाल “माँ” की तरह करते हैं। गाय के प्रति लोहिया वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला की ममता, उनका प्यार-दुलार, त्याग और वात्सल्य कई लोगों के लिए कल्पना से परे है।

गाय को मानते अपने परिवार का सदस्य

कुलदीप शुक्ला का कहना है कि कुछ समय पहले एक गाय पाली थी जो अन्ना गौवंश के तरीके उनके घर पर रोजाना रोटी खाने आया करती थी। अन्ना समझकर अपने घर मे खूंटे से बांध ली और अपने परिवार के सदस्य के तरीके मानने लगे ओर अटूट गाय सेवा प्रेम की चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- मौलाना आजाद पर बवाल: CBI के पूर्व चीफ नागेश्वर राव बने वजह, मचा घमासान

यही बड़ी वजह भी रही कि जहां लोग अन्ना गोवंश का त्रिस्कार करते हैं। वहीं इन्होंने गाय से प्यार किया। उन्हीं के लिए अपना जीवन भी समर्पित किया। बड़ी बात ये भी है।

रिपोर्ट- रविंद्र सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story