×

Hamirpur News: हमीरपुर की 7 में से 5 सीटों पर खिला कमल

Hamirpur News: जनपद की सात में से पांच निकायों में कमल खिल गया। सपा अपनी एक भी सीट नहीं बचा पाई।

Ravindra Singh
Published on: 13 May 2023 9:15 PM GMT (Updated on: 13 May 2023 9:15 PM GMT)
Hamirpur News: हमीरपुर की 7 में से 5 सीटों पर खिला कमल
X
UP Nikay Chunav 2023 Result

Hamirpur News: निकाय चुनाव के नतीजों से भाजपा में उत्साह की लहर दौड़ गई। जनपद की सात में से पांच निकायों में कमल खिल गया। सपा अपनी एक भी सीट नहीं बचा पाई। जबकि कांग्रेस और बसपा एक-एक सीट में जीत में सफल रही। मौदहा नगर पालिका में भाजपा को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा। बसपा प्रत्याशी रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ के पक्ष में मुस्लिम मतों के एकतरफा झुकाव ने हाथी की रफ्तार को तेज कर दिया और पार्टी ने यहां से करीब पांच हजार वोटों से बंपर जीत हासिल की है। कांग्रेस अपनी सुमेरपुर नगर पंचायत सीट को बचाने में सफल रही है।

सीटों के लिहाज से सपा को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा है। वर्ष 2017 में सपा को कुरारा नगर पंचायत और मौदहा नगर पालिका में जीत हासिल हुई थी, लेकिन इस बार दोनों सीटें सपा के हाथ से निकल गई। कुरारा और राठ में सपा ने फाइट की, लेकिन मौदहा, हमीरपुर, सरीला, गोहांड और सुमेरपुर में सपा की करारी हार हुई, जिसकी पार्टी को भी उम्मीद नहीं थी। दरअसल सपा निकाय जैसे चुनाव में भी बार-बार प्रत्याशियों को बदलती रही, इससे भी गलत संदेश गया।

भाजपा की बढ़त, कांग्रेस-बसपा ने सीटें बचाई

वर्ष 2017 में जनपद के सात निकायों में भाजपा ने दो निकाय सरीला और हमीरपुर जीते थे। सपा ने कुरारा और मौदहा में जीत हासिल की थी। जबकि बसपा को गोहांड और कांग्रेस को सुमेरपुर में जीत मिली थी। राठ में तब निर्दलीय प्रत्याशी की हैसियत से श्रीनिवास बुधौलिया जीते थे।

Ravindra Singh

Ravindra Singh

Next Story