TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hapur News: हापुड़ में दिखा तेंदुआ, वन्य क्षेत्रों हो रही तलाशी, ग्रामीणों में दहशत

Hapur News: गांव बदरखा के निकट मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यहां गोलचक्कर का निर्माण हो रहा है। देर रात निर्माणधीन कंपनी के दो कर्मचारी चौकीदारी कर रहे थे। रात में करीब एक बजे उन्होनें किसी जानवर की गुर्राहट की आवाज सुनी।

Avnish Pal
Published on: 23 Aug 2023 12:10 PM GMT
Hapur News: हापुड़ में दिखा तेंदुआ, वन्य क्षेत्रों हो रही तलाशी, ग्रामीणों में दहशत
X
(Pic: Newstrack)

Hapur News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी क्षेत्र में गांव बदरखा के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुए को देखकर हाईवे निर्माण पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। तेंदुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ग्रामीण ने छत पर चढ़कर बचाई जान

गांव बदरखा के निकट मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यहां गोलचक्कर का निर्माण हो रहा है। देर रात निर्माणधीन कंपनी के दो कर्मचारी चौकीदारी कर रहे थे। रात में करीब एक बजे उन्होनें किसी जानवर की गुर्राहट की आवाज सुनी। पहले तो उन्होनें उसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन कुछ देर के बाद उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ वहां पर आ गया। तेंदुए को देख एक किसान के नलकूप की छत पर चढ़ गया। काफी देर तक वह नलकूप की छत पर ही बैठा रहा। इस दौरान उन्होंने तेदुएं का फोटो भी खींच लिया। कुछ आहट होने पर तेंदुआ पास के जंगल मे कूदकर गायब हो गया। तेंदुए के जाने के बाद उन्होंने अपने अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों में भय बना हुआ है।

वन विभाग जुटा तेंदुए की तलाश में

इस संबंध में वन दारोगा अनुज जोशी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव में तेंदुए होने की सूचना दी गई है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। रात को भी वन विभाग की टीम द्वारा गश्त की जाएगी।

घर से बाहर निकलने में कतरा रहे ग्रामीण

तेंदुआ दिखने की खबर हापुड़ के हाइवे से सटे ग्रामीण इलाकों में जंगल की आग की तरह फैली। आसपास के कुछ गांव के लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story