×

हरदोई: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

पुलिस लाइन ग्राउंड में 72वां गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया

Roshni Khan
Published on: 26 Jan 2021 11:34 AM GMT
हरदोई: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित
X
हरदोई: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित (PC: social media)

हरदोई: पुलिस लाइन में 72वें गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अविनाश कुमार ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस के जवानो की परेड सलामी के बाद पुलिसकर्मियों ने देश भक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

ये भी पढ़ें:Kisan Tractor Rally: राहुल ने बताया गलत, कानून वापसी की मांग दोहराई

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

hardoi-matter hardoi-matter (PC: social media)

मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में 72वां गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया उसके बाद परेड स्थल पर खड़े पुलिस के जवान, पुलिस आरक्षी, महिला पुलिस ने हर्ष फायरिंग की और मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया टोली कमांडरो ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।उसके बाद पुलिस जवानों ने कदम से कदम मिलाते हुए सलामी दी। परेड में डायल 112 पुलिस, पुलिस प्रशासन का ब्रज दस्ता, मोबाइल फ़ॉरेंसिक लैब, फायर स्टेशन का दस्ता, आपदा प्रबंधन टीम मौजूद रहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।

गणतंत्र दिवस परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, स्वाट टीम,दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस,यातायात पुलिस आदि की भव्य झाकियां सम्मिलित हुई।पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर सहित परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों के टोली कमाण्डरों को पुरुस्कृत किया गया। इसके उपरान्त जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अंत में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।

hardoi-matter hardoi-matter (PC: social media)

ये भी पढ़ें:Railway Recruitment 2021: नौकरी का सुनहरा मौका, जानें इसकी सारी डिटेल

देश की सीमा की रक्षा में हमारे जांबाज सैनिकों ने जो कुर्बानी दी है

इस दौरान डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा में हमारे जांबाज सैनिकों ने जो कुर्बानी दी है, उससे पूरा राष्ट्र गौरवान्वित है। उनके इस बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। तिरंगे के मान, सम्मान के लिए उनका त्याग, समर्पण कभी नहीं भुलाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रेम तथा सद्भावना इन दोनों भावों से हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।इससे पहले कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट- मनोज तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story