Hardoi: न्यूज़ट्रैक की खबर का असर, उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से माँगा स्पष्टीकरण,कार्यवाही के निर्देश

Hardoi News: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 12 May 2023 11:52 AM GMT
Hardoi: न्यूज़ट्रैक की खबर का असर, उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से माँगा स्पष्टीकरण,कार्यवाही के निर्देश
X
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: न्यूज़ट्रैक की खबर का बड़ा असर हुआ है। न्यूज़ट्रैक की खबर का संज्ञान लेते हुए सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जो कि स्वास्थ्य मंत्री भी हैं उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के स्पष्टीकरण के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा देश दीपक तिवारी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि हरदोई मेडिकल कॉलेज से संबुद्ध जिला महिला अस्पताल ने एनएसथीसिया के डॉक्टर के सड़क हादसे में घायल हो जाने के चलते संबंधित डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे जिस वजह से गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। एक जाँच कमेटी गठित कर दी गई है जो की विस्तृत रिपोर्ट सौपेगी जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

हालाँकि जिस तरह का बयान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से सामने आया है उससे यही लगता है की मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य स्वास्थ कर्मियों पर मेहरबान है।

उपमुख्यमंत्री ने कठोर कार्यवाही के दिये निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।अब देखना होगा कि उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों को कितना अनुपालन जिले के हाकिम करा पाएंगे।

यहां जाने क्या था पूरा मामला -https://newstrack.com/uttar-pradesh/hardoi/health-worker-refused-to-admit-pregnant-woman-suffering-from-labor-pain-in-hardoi-ki-taza-khabar-425013

क्या था मामला

दरअसल पिहानी विकासखंड के कुईया गांव का रहने वाला विकास अपनी पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचा था।जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार के दिन छुट्टी होने की बात कहते हुए गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया था।इसके बाद गर्भवती महिला के परिजनों ने रुपए उधार लेकर गर्भवती महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया था।

क्या स्वास्थ कर्मियों पर होगी कार्यवाही

गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती ना किए जाने की खबर न्यूज़ट्रैक ने प्रमुखता से चलाई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए हरदोई जनपद के रहने वाले उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ देश दीपक तिवारी को भी नोटिस जारी कर दिया है अब देखने वाली बात यह होगी कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाएंगे।सवाल यह भी उठता है कि मेडिकल कॉलेज में एनएसथीसिया के तीन डॉक्टर तैनात है फिर एक डॉक्टर पर निर्भरता क्यों,आख़िर गर्भवती महिला को भर्ती कर दूसरे डॉक्टर से एनएसथीसिया क्यों नहीं दिलाया गया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बयान के बाद पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है।

कांग्रेस ने बोला हमला

गर्भवती महिला को भर्ती ना किए जाने के मामले में सियासत भी तेज हो गई है।उपमुख्यमंत्री के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा की सब कमीशन का खेल है।उपमुख्यमंत्री ने जो दोषी है उसी को जाँच सौप दी है।उपमुख्यमंत्री को शासन स्तर पर जाँच कमेटी बनकर जाँच करानी चाहिए थी।स्वास्थ विभाग के गोरख धंधे पर लगाम लगनी चाहिए।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story