×

Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत चार छात्रायें बनी पुलिस अधिकारी, फ़रियादियों की सुनी समस्याएं

Hardoi News: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रत्येक जनपद में बने मिशन शक्ति सेल में तैनात महिला आरक्षी सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य रही है।

Pulkit Sharma
Published on: 28 July 2023 12:03 PM GMT
Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत चार छात्रायें बनी पुलिस अधिकारी, फ़रियादियों की सुनी समस्याएं
X

Hardoi News: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रत्येक जनपद में बने मिशन शक्ति सेल में तैनात महिला आरक्षी सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य रही है। हरदोई जनपद में आज मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चार छात्राओं को पुलिस के अलग-अलग पद पर बैठाकर उत्साहित करने व जागरूक करने का कार्य किया गया। इस दौरान चारो छात्राओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सुन जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। छात्राओं ने बताया कि आज जिस कुर्सी पर वह बैठी हैं उसके बाद उनके आत्मबल को बढ़ावा मिला है साथ ही कई अहम जानकारियां भी महिलाओं को लेकर प्राप्त हुई हैं।

एक दिन के लिये छात्राये बनी एसपी, एएसपी व सीओ

हरदोई जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर के वेणी माधव विद्यापीठ की चार छात्राओं को पुलिस विभाग में एक दिन का एसपी,एएसपी, सीओ बनाया गया। पुलिस अधीक्षक बनी शुभी मिश्रा, एएसपी पश्चिमी बनी सुहानी दीक्षित,एएसपी पूर्वी बनी तान्या शुक्ला व हरियाँवा सीओ विदुषी शुक्ला को बनाया गया। एक दिन कि पुलिस अधिकारी बनी चारों छात्राओं ने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित जिम्मेदारों को दिए। एक दिन के लिए चार छात्राओं को पुलिस के अधिकारी बनाए जाने का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली को बेहतर ढंग से समझाने महिलाओं व बच्चों में पुलिस के प्रति जागरूकता लाने का था। पुलिस अधिकारी बनने के बाद छात्राओं ने कहा कि उनके अंदर पुलिस को लेकर अपनत्व बढ़ गया है और उनको पुलिस के बारे में जानने का एक बेहतर अवसर भी प्राप्त हुआ है। छात्राओं का कहना है कि आगे चलकर वह अच्छी पढ़ाई करेंगी और देश के लिए पुलिस व अन्य प्रशासनिक सेवाओं में रहकर कार्य करना चाहेंगी।

क्या बोले एसपी हरदोई

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत मिशन आउटरीच अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल और स्थानीय पुलिसकर्मी को छात्राओं और बच्चों को पार्को, स्कूलों समेत सार्वजनिक स्थानों पर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा गांव व स्कूलों में गोष्टी का आयोजन महिलाओं व बच्चों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है जिससे कि कभी किसी महिला या बच्चे को आवश्यकता पड़ी तो वह जरूरत अनुसार उन नंबरों पर कॉल कर सूचित कर सकता है।
आज चार छात्राओं को अलग-अलग पदों पर बैठाकर उनके अंदर से पुलिस के प्रति भय को समाप्त कर पुलिस के प्रति प्यार व स्नेह को भरने का कार्य किया गया है। इस कार्य से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और उनके अंदर पुलिस व्यवस्था को लेकर जो भी भय है वह समाप्त होगा जिससे कि किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाएं अपनी शिकायत पुलिस में जाकर निसंकोच करा सकेंगी। इस पहल से मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ने में काफी सफलता मिलेगी।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story