×

Hardoi News: जल शक्ति मंत्री ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण, सरकार की योजनाओं का किया बखान, विपक्ष पर जमकर बरसे

Hardoi News: बाढ़ चैकियों का किया निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। निरीक्षण भवन में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

Pulkit Sharma
Published on: 8 July 2023 1:48 PM GMT
Hardoi News: जल शक्ति मंत्री ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण, सरकार की योजनाओं का किया बखान, विपक्ष पर जमकर बरसे
X
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण: Photo- Newstrack

Hardoi News: हरदोई पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री ने निरीक्षण भवन में अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। स्वतंत्र देव सिंह ने बारिश में नदियों के उफान पर आने से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्र देव सिंह शहर के रेलवे गंज के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में भी पहुंचे। यहां पर जल शक्ति मंत्री ने दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण का वितरण किया। वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान हरदोई के तत्वावधान में निशुल्क दिव्यांग उपकरण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में लगभग 1200 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्रेणी के हिसाब से सभी दिव्यांगों को उपकरण निशुल्क दिए गए।

भाजपा की केंद्र व प्रदेश में चल रही सरकार कि योजना का किया बखान-

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत सरकार की यह योजना है। आज जो दिव्यांग उपकरण शिविर है देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद समाज के उपेक्षित लोग जिनका कोई हाल नहीं पूछता था। ऐसे करोड़ों लोगों का उन लोगों को सम्मान दिलाने का किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। करोड़ों लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाना जिन्होंने कभी बैंक को नहीं देखे थे, उन गरीबों का खाता खुलवाया गया। करोड़ों लोगों का आवास देने का काम किया गया, जिनका अपना पक्का मकान नहीं था।

करोड़ों महिलाएं ऐसी थीं जो शाम को संध्या को इंतजार करती थीं शौचालय जाने के लिए। उन करोड़ों महिलाओं को शौचालय देने का काम किया। बिजली नहीं देखी थी रोशनी बल्व नहीं जलता था उन लोगों को बिजली देने का काम किया। गैस का कनेक्शन के साथ 30 करोड़ लोगों को 3 साल से भोजन देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। दिव्यांगजनों को लोग विकलांग कहा करते थे उनको सम्मान देने का काम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किया गया है। मन की बात में दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाना है, इनको विकलांग कोई ना कहे। यह भी समाज में प्रतिष्ठा पाएं। यह 9 साल का कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं, आत्मनिर्भर हो रहे हैं। आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर भी अब बन रहे हैं। दिव्यांग ज्ञान अर्जित कर रहे हैं सम्मान अर्जित कर रहे हैं, जिनके लिए विद्यालय, स्कूल, यूनिवर्सिटी। इस प्रकार की व्यवस्था हो रही है और संपूर्ण सुविधा दी जा रही है। वैशाखी, ट्राई साइकिल, हर प्रकार का बैटरी वाला, कान की मशीन, हर प्रकार की सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी जा रही है। जिस प्रकार समाज के लोग आगे आकर बढ़ चढ़कर समाज के दिव्यांगजनों को उठाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे जैन बंधु बधाई के पात्र हैं। उनको शुभकामनाएं देना चाहता हूं। समाज और सरकार दोनों मिलकर के आगे बढ़ते हैं तभी देश आगे बढ़ता है।

विपक्ष पर जमकर बरसे स्वतंत्र देव सिंह-

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस की होने वाले मौन यात्रा पर कहा कि हमारे लिए देश चुनौती है। गरीब चुनौती है। हिंदुस्तान के गरीबों का पक्का मकान बनाना है। सभी लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार गरीबों के लिए हैं। सरकार दलित शोषित वंचित के उद्यान के लिए है। देश में कांग्रेस ने लूटा है। कांग्रेस, बसपा, सपा का शासन आप 17 से पहले देख लीजिए। मोदी, योगी के बनने के बाद उत्तर प्रदेश में शांति है, गुंडाराज नहीं है, नहीं तो बेटियां 5ः00 बजे उठा दी जाती थीं। आज रात को 12ः00 बजे भी बेटी रेस्टोरेंट में जा सकती है। आज रिश्वत नहीं रह गई है एक भी। रिक्शा चालक की बेटी भी सिपाही बन रही है। इसलिए हमारा फोकस इस समय गरीब कल्याण के लिए है और सभी लोगों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। सपा, बसपा, कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। देश की जनता ने 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है।

क्षेत्रीय पार्टीया गुंडागर्दी को देती है बढ़ावा-

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेशों में जो पार्टियां रहती हैं, क्षेत्रीय पार्टियां होती हैं और वह गुंडागर्दी करती हैं। जबरदस्त गुंडागर्दी, जातिवाद, क्षेत्रवाद जबरदस्त गुंडागर्दी का जन्म क्षेत्र पार्टियों से होता है। आज समाज में योगी और मोदी के कारण देश में परिवर्तन हो रहा है। लोग बदलाव कर रहे हैं। इसीलिए यह लोग नष्ट होने वाले हैं जो इस प्रकार का काम करेंगे। आने वाला समय ज्ञान की लड़ाई है वही आगे बढ़ेगा जिसके बच्चे ज्ञानी होंगे। लुट घसुट करने वाले समाप्त होने वाले हैं। सपा, बसपा, अमता- ममता समाप्त होने वाले हैं देखते रहिए।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story