×

Hardoi News: एनसीएससी की सदस्य ने पर्वतारोही अभिनीत को किया सम्मानित, एशिया की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया था तिरंगा

Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत मौर्या ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐल्ब्रुस पर चढ़ाई कर वहां तिरंगा फहराया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद अंजू बाला ने पर्वतारोही के घर पहुंच कर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

Pulkit Sharma
Published on: 30 Aug 2023 11:45 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 11:13 AM GMT)
Hardoi News: एनसीएससी की सदस्य ने पर्वतारोही अभिनीत को किया सम्मानित, एशिया की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया था तिरंगा
X
एनसीएससी की सदस्य ने पर्वतारोही अभिनीत को किया सम्मानित: Photo-Newstrack

Hardoi News: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही अभिनीत मौर्या के अभिनंदन और सम्मान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद अंजू बाला ने पर्वतारोही के घर पहुंच कर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। आयोग की सदस्य ने कहा कि अभिनीत मौर्या ने माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहरा कर पूरी दुनिया में देश का परचम फहराया है।

ब्लाक कोथावां के सांता निवासी पर्वतारोही अभिनीत मौर्या ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐल्ब्रुस पर चढ़ाई कर वहां तिरंगा फहराया था। उनकी इस उपलब्धि से समूचा देश अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) की सदस्य व पूर्व सांसद अंजू बाला ने बुधवार को अभिनीत मौर्या के गांव पहुंची। जहां उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अभिनीत का आभार जताया। उन्होंने पर्वतारोही को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

युवाओं के लिए है प्रेरणा

उन्होंने कहा कि अभिनीत की यह उपलब्धि देश और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला ने कहा कि वह युवाओं से उम्मीद करेंगी कि वह भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करके भारत के तिरंगे का मान देश में बढ़ाये। अंजू बाला ने पर्वतारोही अभिनीत के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए कहाँ की उम्मीद है कि अभिनीत नित्य नये शिखर को छुएँगे और भारत का मान बढ़ायेंगे।

अंजू बाला ने कहाँ की जो अभिनीत के द्वारा एशिया की सबसे उच्ची चोटी पर तिरंगा फहराया उसके बाद हमारे साइंटिस्टों ने चाँद पर सफल लैंडिंग कर भारत का मान सभी देशों में बढ़ा दिया है। भारत के युवा अब रुकने वाले नहीं है भारत के युवा नित्य नए आयाम स्थापित करेंगे। इस दौरान नीलमणि सिंह एडवोकेट,विजय सिंह, सुखवासी लाल वर्मा, शिवांशु,त्रिलोकी रजनीकांत पटेल और दिलीप प्रजापति मौजूद रहे।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story