UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय में जीत के समीकरण को लेकर बिछने लगी बिसात, सभी राजनीतिक दलों को जीत का भरोसा

Hardoi News: नगर निगम चुनाव की मतगणना की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है, जनपद में मतगणना को लेकर लगातार कयासों का दौर जारी है। जनपद में प्रत्येक नगर पालिका व नगर निकाय में प्रत्याशियों के बीच हार जीत के समीकरण को भी लेकर चर्चाएं जोरों से हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 9 May 2023 4:31 PM GMT (Updated on: 9 May 2023 5:53 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय में जीत के समीकरण को लेकर बिछने लगी बिसात, सभी राजनीतिक दलों को जीत का भरोसा
X
नगर निकाय में जीत के समीकरण को लेकर बिछने लगी बिसात: Photo- Newstrack

Hardoi News: नगर निगम चुनाव की मतगणना की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है, जनपद में मतगणना को लेकर लगातार कयासों का दौर जारी है। जनपद में प्रत्येक नगर पालिका व नगर निकाय में प्रत्याशियों के बीच हार जीत के समीकरण को भी लेकर चर्चाएं जोरों से हैं। समर्थक एक दूसरे के प्रत्याशियों को हारा हुआ साबित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। वही इस नगर निकाय में जनपद के जिला अध्यक्षों की साख दांव पर लगी हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे,बसपा के जिलाध्यक्ष रणधीर बहादुर का यह पहला चुनाव है, वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो वर्ष 2017 में उनके कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग्य को आजमाया था।

वर्ष 2017 में किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीट

वर्ष 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव में जनपद में जो परिणाम आए थे, उसने सभी को अचंभे में डाल दिया था। नगर निकायों में राजनीतिक दलों को पीछे कर पांच अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना कब्जा जमाया था जबकि भाजपा ने एक सीट पर, सपा ने 4 सीट व बसपा ने 3 सीट पर अध्यक्ष काबिज किए थे। 5 वर्ष बाद 2023 में एक बार फिर नगर निकाय का चुनाव हो रहा है।

राजनीतिक पार्टियों ने नहीं छोड़ी कोई कसर

इस वर्ष नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा रोड शो कर जनता से समर्थन की मांग की है। भाजपा के उपमुख्यमंत्री ने शाहाबाद, मल्लावां में जनसभा कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की थी।

क्या बोले राजनीतिक पार्टियो के ज़िलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि पूरा जनपद भगवा मय है। निकाय चुनाव में उन्होंने प्रत्येक सीट का बारीकी से परिसीमन किया था, उम्मीद है कि सभी नगर निकाय की सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार का नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए बिल्कुल पलट साबित होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह का कहना है कि कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रहते हुए पिछली बार के कार्यकाल में निकाय चुनाव हुआ था। कुछ कमियों को चिन्हित किया और इस बार उन कमियों को दूर किया है।

इस बार मेहनत रंग लाएगी और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे। बसपा के जिलाध्यक्ष रणधीर बहादुर का कहना है कि पिछले चुनाव में बसपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया था। इस बार बसपा ने 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जहां उतारे हैं हर जगह बसपा खूब लड़ी है। सभी जगह पर उनके प्रत्याशी जीत सुनिश्चित कराएंगे। इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे ने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उनको समय तो कम मिला, लेकिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की दिन रात मेहनत ने प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा लगभग पहना दिया है। कार्यकर्ताओं ने जनता का दिल जीतने में कोई कसर शेष नहीं रखी है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story