चुनाव: आज PM मोदी और राहुल समेत गरजेंगे दिग्गज, सोनिया की रैली अचानक रद्द

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। शनिवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज मोर्चा संभालेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 27 Aug 2023 9:18 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2023 9:31 AM GMT)
चुनाव: आज PM मोदी और राहुल समेत गरजेंगे दिग्गज, सोनिया की रैली अचानक रद्द
X

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। शनिवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज मोर्चा संभालेंगे।

यह भी पढ़ें...मुख्तार अंसारी के बेटे के घर से मिला विदेशी हथियारों का जखीरा, पुलिस के उड़ गए होश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में दो रैली करेंगे, तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में गोहाना और हिसार में चुनावी सभा करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र में चार रैलियां करेंगे। हरियाणा में राजनाथ सिंह वीके सिंह, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, गौतम गंभीर, रविकिशन मोचा संभालेंगे। महाराष्ट्र में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें...अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती! सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर करता है काम



महाराष्ट्र में एनसीपी नेता शरद पवार रैली करेंगे। कांग्रेस की तरफ से सिद्धारमैया और ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें...काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद फायरिंग

21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहली और इकलौती रैली महेंद्रगढ़ में होनी थी, लेकिन यूपीए चेयरपर्सन ने आखिरी समय पर अपनी रैली को रद्द कर दिया। अब उनकी जगह कांग्रेस नेता और बेटे राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। यह नहीं पता चल पाया है कि सोनिया ने रैली को रद्द क्यों किया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story