×

यूपी: इस पूर्व मंत्री पर लगा गाय को गोली मारने का आरोप, जा सकते हैं जेल

पीड़ित किसान ने सहारनपुर के थाना बेहट में तहरीर देकर हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Newstrack
Published on: 17 Nov 2020 6:20 AM GMT
यूपी: इस पूर्व मंत्री पर लगा गाय को गोली मारने का आरोप, जा सकते हैं जेल
X
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर फार्म हाउस है। उसकी सीमा यूपी के सहारनपुर जिले के गांव बरथा कोरसी डेरा से सटी हुई है।

लखनऊ: हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यूपी के सहारनपुर जिले में निर्मल सिंह पर गाय को गोली मारकर घायल करने के आरोप लगे हैं।

जिसके बाद से उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम 1955 की धारा 3, 5 और 8 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। यूपी के अंदर गाय को गोली मारने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।

वहीं अब इस मामले में नया मोड़ भी आ गया है। निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने इस मामले में अपना एक बयान जारी किया है।

जिसमें ये दावा किया गया है कि निर्मल सिंह सालों से इस इलाके की तरफ गए ही नहीं हैं। चित्रा ने इसे जांच का विषय बताया है। साथ ही इस मामले में जांच की मांग प्रशासन से की है।

Cow यूपी: पूर्व मंत्री पर लगा गाय को गोली मारने का आरोप, जा सकते हैं जेल (फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…कोरोना ने उड़ाई सरकार की नींद: दिल्ली पहुंचेगी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम

निर्मल सिंह की बेटी ने की इस पूरे मामले की जांच की मांग

चित्रा ने अपने बयान में कहा कि उनके पिता किसान पुत्र हैं और गोरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही मिली है। जिसको लेकर वे जानकारी जुटा रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले की जांच होनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर फार्म हाउस है। उसकी सीमा यूपी के सहारनपुर जिले के गांव बरथा कोरसी डेरा से सटी हुई है। ये इलाका थाना कोतवाली बेहट के अंतर्गत आता है।

बरथा कोरसी डेरा निवासी किसान माम हुसैन का आरोप है कि जब वह अपनी गाय को चराने के लिए ले जा रहे थे तो उनकी गाय यमुना नदी में पानी पीने लगी।

इसी दौरान हरियाणा राज्य के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह अपने पांच साथियों के साथ घूमते हुए वहां आए और उन्होंने उनकी गाय पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

ये भी पढ़ें…बारिश और बर्फबारी का कहर: इन राज्यों में जमकर बरसे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Pistol यूपी: इस पूर्व मंत्री पर लगा गाय को गोली मारने का आरोप, जा सकते हैं जेल (फोटो:सोशल मीडिया)

एक गाय गोली लगने से हुई जख्मी, दो डर कर भागी

इस दौरान एक गाय बुरी तरह से जख्मी गई और डेरे में मौजूद दो गाय डर कर भाग गईं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पीड़ित किसान ने सहारनपुर के थाना बेहट में तहरीर देकर हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद से अब सहारनपुर पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

वहीं अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। बजरंग दल के नेता हरीश कौशिक ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें…BJP विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गांड़ी का हुआ ये हाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story