×

Hathras Accident: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर में टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जनपद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 5 Aug 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 2:36 AM GMT)
Hathras Accident: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर में टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत
X
मौके पर मौजूद पुलिस ( न्यूजट्रैक)

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जनपद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सड़क हादसा होने से मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में कुछ की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी लोग शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार हो गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे थे जैसे ही इनका ट्रैक्टर ट्राली थाना क्षेत्र के नगला ब्राह्मण तिराहा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही आइसक्रीम लोडेड कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा रात को करीब 11:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर थाना सैफई और सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां से पवन कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी नगला अनेक जनपद फिरोजाबाद, रामवती पत्नी सुल्तान निवासी गढ़िया जनपद सकरौली एटा और सुल्तान सिंह पुत्र विजयपाल को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां से पवन को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी के सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालावास से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया यहां पर 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों व घायलों के परिवार के लोग एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंच गए वहीं पर पाचों शवों के पोस्टमार्टम किए जाने की कार्रवाई चल रही है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होने पुलिसकर्मियों को घायलों के इलाज का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। घायलों में सुल्तान सिंह, अंकित कुमार, हेमलता, विक्रम सिंह, माधुरी, अभिषेक, कृष्णपाल, विष्णु, पवन, बृजेश, संता और रामवती देवी समेत 21 लोग घायल हो गए हैं।

अमित कुमार, प्रभारी थाना सहपऊ ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर में हुई भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं, करीब डेढ़ दर्जन घायल हुए हैं। ट्रैक्टर ट्राली सवार सभी लोग गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए जा रहे थे। मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया आगरा में चल रही है।

इनकी हुई मौत

- 40 वर्षीय विक्रम पुत्र नौहबत सिंह निवासी मगथरा, थाना सिढ़पुरा कासगंज।
- 22 वर्षीय माधुरी पुत्री देवेंद्र निवासी गढ़िया थाना सकरौली जनपद एटा
- 12 वर्षीय हेमलता पुत्री रामवीर निवासी वजीरपुर कोटा थाना नारकी जनपद फिरोजाबाद।
- 18 वर्षीय लखमी पुत्र कुशल पाल निवासी गढ़िया थाना सकरौली जनपद एटा।
- 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र धीरज निवासी गढ़िया थाना सकरौली जनपद एटा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story