×

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य केंद्र में सभी डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने अपनेविभाग में ड्यूटी करते दिखाई दिए।

Newstrack
Published on: 15 July 2020 7:45 PM GMT
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप
X

झांसी: उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य केंद्र में सभी डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने अपनेविभाग में ड्यूटी करते दिखाई दिए। उन्होंने टीकाकरण समेत अन्य सुविधाएं नियमित रूप से जारी करने के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा उपकरण ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों की जानकारी एवं बार्डो में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि हमारा रूटीन निरीक्षण है। कोशिश की जा रही है कि सीएससी व पीएससी का भी निरीक्षण होता चले। यहां पर स्वास्थ सेवाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कोराना संक्रमण के नियंत्रण के लिए स्वास्थ विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मातृ शिशु कल्याण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें...हृदय रोगियों के लिए हृदय रोग संस्थान कानपुर में टेली मेडिसिन ओपीडी शुरू

यह भी पढ़ें...पानी बचाने के लिए प्रदेश भर में होगा ये खास कार्यक्रम, पहली बार होगा ऐसा

इस मौके पर मंडलीय अपर निदेशक झांसी मंडल झांसी, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आनंद चौबे, अपर सीएमओ राजकिशोर अहिरवार, उप जिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सुमित मिसुरिया, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, बीपीएम धीरज कुमार गुप्ता, राजेश सिंह एवं स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक फार्मासिस्ट सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बीके कुश्वाहा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story