×

ड्राइवर की केबिन में बैठकर लखनऊ से दिल्ली जा रही थी महिला, हेल्पर ने किया रेप

रात के अंधेरे में चलती हुई प्राइवेट डबल डेकर बस में हेल्पर ने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद एक स्थान पर गाड़ी रोक दी। घटना के वक्त 40 यात्री बस के अंदर सफर कर रहे थे।

Newstrack
Published on: 29 Aug 2020 8:19 AM GMT
ड्राइवर की केबिन में बैठकर लखनऊ से दिल्ली जा रही थी महिला, हेल्पर ने किया रेप
X
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद के मुताबिक शनिवार की सुबह डायल- 112 पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।

लखनऊ: रात के अंधेरे में चलती हुई प्राइवेट डबल डेकर बस में हेल्पर ने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद एक स्थान पर गाड़ी रोक दी। घटना के वक्त 40 यात्री बस के अंदर सफर कर रहे थे।

उन्हें अगले दिन सुबह घटना के बारे में जानकारी मिली। उधर पीड़ित महिला ने मथुरा जिले के थाना मांट में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।

Rape रेप की प्रतीकात्मक फोटो

ये भी पढ़ेंः अनलॉकः झारखंड में खुलेंगे होटल, चलेंगी बसें, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

क्या है ये पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद के मुताबिक शनिवार की सुबह डायल- 112 पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस के हेल्पर ने यमुना एक्सप्रेस वे पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें: अनलॉक हुआ राज्य: खुल गया ये सब, मिली लॉकडाउन से छूट

Arrest पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की फाइल फोटो

बहराइच का रहने वाला आरोपी

आरोपी का नाम रवि है। वो बहराइच का रहने वाला है। जबकि पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह बस चालक के केबिन में बैठी थी। बस में करीब 40 यात्री सफर भी कर रहे थे।

रात के वक्त हेल्पर ने घटना का अंजाम दिया। सुबह जब एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बस पहुंची तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्री घटना से बेखबर थे। जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो यात्री चौंक गए।

सूचना मिलने के बाद मांट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी हेल्पर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात श्रीश चंद का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः बन जाएंगे करोड़पति: अगर करते हैं इस सब्जी का व्यवसाय, जानें कैसे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

...

Newstrack

Newstrack

Next Story