×

घूमने का है शौक तो ठंड में जाएं यहां, मिलेगा दोगुना मजा

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और ठंड की वजह से घूमने की जगह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप दिसंबर की ठंड में भी घूमने जा सकते हैं।

Shreya
Published on: 24 Dec 2019 7:32 AM GMT
घूमने का है शौक तो ठंड में जाएं यहां, मिलेगा दोगुना मजा
X
घूमने का है शौक तो ठंड में जाएं यहां, मिलेगा दोगुना मजा

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और ठंड की वजह से घूमने की जगह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप दिसंबर की ठंड में भी घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको कश्मीर, शिमला, गोवा, जयपुर, पॉन्डिचेरी, और गुजरात

गोवा

गोवा भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है और यहां पर सालभर यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। यहां के समुद्र तट (BEACHES) यहां की खूबसूरती है। गर्मी में तो लोगों की ये फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है ही लेकिन दिसंबर में भी यहां पर लोग की भीड़ देखने को मिलती है। दिसंबर में यहां सबसे ज्यादा सरगर्मी रहती है। मौसम बहुत ही सुहावना बना रहता है और साथ ही क्रिसमस की भी धूम यहां देखने को मिलती है। तो अगर आप अपनी हॉलीडे के लिए किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आप यहां पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone लाया जबरदस्त रिचार्ज प्लान, यहां जानें

कश्मीर

जैसा कि सबको पता है, कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा गया है और ये सच भी है। यहां की सुंदर वादियों का कोई भी मुकाबला नहीं है। कश्मीर भी आपके विंटर हॉलिडे के लिए सही डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां पर बर्फ से ढकी वादियां, अल्पाइन के पेड़, झरने और खूबसूरत रंग बिरंगे फूल आपका मन मोह लेंगे। आपने कश्मीरी सेब के बारे में तो सुना ही होगा। आप यहां उनके मजे भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप गुलमर्ग, श्रीनगर, सोनमर्ग और पहलगाम भी विजिट कर सकते हैं।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और राज्य का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल शिमला। आप अपने विंटर हॉलिडे के लिए शिमला भी विजिट कर सकते हैं। शिमला हिमालय की गोद में बसा है, इसलिए सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर बर्फ से ढकी पहाड़ियों की छटा देखते ही बनती है। यहां पर घूमने के अलावा आप फिशिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग और अन्य एडवेंचरस स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। शिमला की खूबसूरती सर्दियों में देखते ही बनती है।

यह भी पढ़ें: जब गाते वक़्त गले से निकल आया था खून, आज इनकी आवाज के सब है दीवाने

जयपुर

जयपुर दिसंबर में घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। दिसंबर में किलों और रेगिस्तान में घूमना आसान माना जाता है। इसलिए आप इस जगह को भी अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जयपुर में ऐसी कई जगह हैं जहां आप जाकर इस जगह की खूबसूरती को देख सकते हैं। आप जैसलमेर भी घूम सकते हैं। इस जगह को गोल्डजन सिटी के नाम से जाना जाता है क्यों कि यहां थार रेगिस्ताभन में सुनहरी रेत की तरह फैली है। साथ ही राजस्थान के इस शहर में अनेकों झीलें, विशाल जैन मंदिर, हवेली और पीले बलुआ पत्थैरों से बने किले हैं। यहां पर आप राजस्थान के खाने का आनंद ले सकते हैं।

पॉन्डिचेरी

पॉन्डिचेरी को पॉन्डि भी कहा जाता है। ये पहले फ्रेंच कालोनी हुआ करती थी। इस शहर में फ्रेंच सभ्य ता और स्थाडनीय संस्कृति का मेल बखूबी देखने को मिलता है। पॉन्डिचेरी में कई सारे तट हैं जो आपका मन मोह लेंगे। साथ ही यह शहर ओरोविल्ले् में स्थित ऑरोबिंदो आश्रम के लिए भी फेमस है। इसके अलावा यहां फ्रेंच से जुड़े कई और पर्यटन स्थवल हैं।

यह भी पढ़ें: गर्म पानी से नहाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें क्यों

Shreya

Shreya

Next Story