×

हैवान बना पति: पत्नी के साथ किया ऐसा काम, देख हर कोई कांप उठा

विवाद में बात इतना बढ़ गया कि रामकुबेर आगबबूला हो गया और पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

Rahul Joy
Published on: 30 May 2020 11:12 AM
हैवान बना पति: पत्नी के साथ किया ऐसा काम, देख हर कोई कांप उठा
X
behraich case

बहराइच। शक ने अच्छे अच्छों का घर बरबाद कर दिया है। चाहे वो पूरे परिवार के बीच हो या फिर दो प्रेमियों के बीच। लेकिन यही शक अगर पति और पत्नी के बीच में हो जाएं तब यह बहुत भयंकर रूप धारण कर सकता है। ऐसी ही एक घटना छोटी हरैया गांव में हुई जहाँ पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर हो रहे विवाद पर पति ने अपनी पत्नी का गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर अलग कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया।

मंदिर का 7वां दरवाजा: कोई नहीं खोल पाया इसे, रहस्यों से भरा है ये द्वार

यह है पूरा मामला

विशेश्ववरगंज थाना क्षेत्र के छोटी हरैया गांव निवासी राम कुबेर अपनी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री से आए दिन विवाद हुआ करता था। एक-दूसरे पर विश्वास न करके चरित्र पर शक करना विवाद का कारण बताया जाता है। इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनो में विवाद हुआ। विवाद में बात इतना बढ़ गया कि रामकुबेर आगबबूला हो गया और पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

कुल्हाड़ी से वार करते ही पत्नी का गला सर से अलग हो गया और घटना स्थल पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है |

हुआ भीषण धमाका: आसमान में आग की लपटें, मंगल ग्रह पर जाने की थी तैयारी

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!