×

हैदराबाद केस: आरोपियों का गुप्तांग काटने पर 10 लाख का इनाम, इस शख्स ने किया ऐलान

हैदराबाद में युवती के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ पूरे देश में रोष का माहौल व्याप्त है। देश में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Dharmendra kumar
Published on: 30 Nov 2019 3:24 PM GMT
हैदराबाद केस: आरोपियों का गुप्तांग काटने पर 10 लाख का इनाम, इस शख्स ने किया ऐलान
X

वाराणसी: हैदराबाद में युवती के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ पूरे देश में रोष का माहौल व्याप्त है। देश में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसी क्रम में पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विश्व हिन्दू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने इस घटना से आक्रोशित होकर बड़ा बयान दिया है।

विश्व हिन्दू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने हैदराबाद में महिला डॉक्टर के बलात्कारियों के गुप्तांग काटकर लाने वाले को दस-दस लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें…हैदराबाद मर्डर केस: 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपी

संपत्ति बेचकर देंगे इनाम

अरुण पाठक का गुस्सा यही नहीं था। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में हर 15 मिनट में एक बेटी के साथ बलात्कार की घटना होती है। निर्भय केस के गुनहगारों को अभी तक सरकार ने जेल में पाल रखा है। अब समय आ गया है कि बलात्कारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की घटना में आरोपियों को सबक सिखाने वाले को वो अपना जमीन-घर बेचकर इनाम देंगे।

यह भी पढ़ें…प्रियंका रेड्डी: दरिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर उबाल, इन हस्तियों ने जताया गुस्सा

देश में बढ़ता जा रहा है गुस्सा

हैदराबाद में हुई नृशंस घटना के खिलाफ देश में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। वाराणसी में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों ने का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें…हैदराबाद मर्डर केस: 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपी

पूरे देश में गुस्सा

बता दें कि तेलंगाना के हैदराबाद में 22 साल की महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उनकी जलाकर हत्या मामले में पूरे देश में लोगों का गुस्सा दिख रहा है। महिला वेटनरी डॉक्‍टर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। डॉक्‍टर की स्कूटी खराब हो गई और वे दरिंदों के बीच फंस गईं। उनके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया, उसके बाद उन्‍हें जिंदा जला दिया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story