×

सातों सीटों पर बीजेपी जीतेगी उपचुनाव, मोदी और योगी कर रहे साहसी फैसले

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया।

Newstrack
Published on: 2 Nov 2020 9:58 AM GMT
सातों सीटों पर बीजेपी जीतेगी उपचुनाव, मोदी और योगी कर रहे साहसी फैसले
X
सातों सीटों पर बीजेपी जीतेगी उपचुनाव, मोदी और योगी कर रहे साहसी फैसले (Photo by social media)

बाराबंकी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया यूपी की सातों विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में हम कार्यकर्ताओं के दम पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सातों सीटों पर विकास के दम पर जीतेगी।

ये भी पढ़ें:अमेरिका से आई खबर: बाल सूंघते हैं जो बिडेन, आठ महिलाओं ने ये आरोप लगाया

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया

सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने कड़े और साहसी फैसले लिए। अब वैसे ही फैसले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

barabanki-matter barabanki-matter (Photo by social media)

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो गांव में घरों का स्वामित्व आम जनता को दिया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफियाओं के भवनों पर बुलडोजर चल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधार शिला रख दी गई है। ये वो फैसले हैं जो कि मोदी और योगी ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:अब दाऊद का खात्मा: भारत नहीं छोड़ेगा इस डॉन को, ताबड़तोड़ एक्शन शुरू

barabanki-matter barabanki-matter (Photo by social media)

2022 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनाव के लिए अमरोहा की नौगवां सादात, बुलंदशहर की सदर, फिरोजाबाद की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया की सदर तथा जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। इन सात में से छह सीट भाजपा के पास हैं। भाजपा ने सातों सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और योगी सरकार के कई मंत्रियों ने भी पार्टी प्रत्याशियों का जमकर प्रचार किया।

सरफराज वारसी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story