×

India Rescue Operation: सूडान में फंसे UP वासियों के लिए CM योगी ने बढ़ाया हाथ, किया ये बड़ा ऐलान

India Rescue Operation: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार सूडान से वापस आने वाले यूपी वासियों को उनके घरों तक सुरक्षित निशुल्क पहुंचाएगी।

Jugul Kishor
Published on: 27 April 2023 10:06 AM GMT (Updated on: 27 April 2023 10:45 AM GMT)
India Rescue Operation: सूडान में फंसे UP वासियों के लिए CM योगी ने बढ़ाया हाथ, किया ये बड़ा ऐलान
X
सीएम योगी आदित्यनाथ ( सोशल मीडिया)

India Rescue Operation: सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच वहां से भारतीय लोगों को निकालने के लिए सरकार सेना की मद्द से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। आपरेशन कावेरी के तहत सूडान से भारतीय नागरियों को भारत लाया जा रहा है। बुधवार देर रात 360 भारतीयों को लेकर उड़ान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत पहुंच रहे लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार सूडान से वापस आने वाले यूपी वासियों को उनके घरों तक सुरक्षित निशुल्क पहुंचाएगी।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत वापसी सुनिश्चित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार हैं। सूडान से वापस आने वाले उत्तर प्रदेश वासियों को उनके घर तक निःशुल्क एवं सकुशल पहुंचाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।

ऑपरेशन कावेरी’ के तहत, भारत सरकार ने अब तक सूडान से लगभग 1095 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। भारत ने पहले जत्थे में 278, दूसरे में 121, तीसरे में 135, चौथे में 136, पांचवें में 297 और छठे दौर में 128 नागरिकों को निकाला। बुधवार की रात 360 लोगों का पहला जत्था व्यावसायिक विमान से सूडान से नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

IAF C-130J फ्लाइट 128 भारतीयों को सूडान से लेकर जेद्दा पहुंची

भारतीय वायुसेना का एक C-130J मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 128 भारतीयों को लेकर आज यानि कि गुरुवार को जेद्दा पहुंचा। जेद्दा के बाद लोगों को भारत रवाना किया जा रहा है। सूडान में जो लोग फंसे हें उनमें भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story