×

ट्रेन में अफगानिस्तानी: भारतीय लड़की थी साथ, झांसी में हुआ बेनकाब

राजधानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में संदिग्ध हालात में रेलवे पुलिस ने एक लड़के और लड़की को पकड़ लिया। पता चला कि लड़का अफगानिस्तानी है जबकि लड़की इंडियन है। यह बात सुनते ही रेलवे पुलिस के अफसरों में हड़कंप मच गया।

Newstrack
Published on: 10 Dec 2020 2:56 PM GMT
ट्रेन में अफगानिस्तानी: भारतीय लड़की थी साथ, झांसी में हुआ बेनकाब
X
ट्रेन में अफगानिस्तानी: भारतीय लड़की थी साथ, झांसी में हुआ बेनकाब

झांसी: राजधानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में संदिग्ध हालात में रेलवे पुलिस ने एक लड़के और लड़की को पकड़ लिया। पता चला कि लड़का अफगानिस्तानी है जबकि लड़की इंडियन है। यह बात सुनते ही रेलवे पुलिस के अफसरों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना रेलवे पुलिस ने लड़की के परिजनों को दी है। वह लोग दिल्ली से झांसी की ओर रवाना हो चुके हैं। उधर, आईबी, एटीएस और खुफिया एजेंसी ने अफगानिस्तानी लड़के से कड़ाई से पूछताछ की है। देर रात तक पूछताछ जारी थी।

जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गयी थी रेलवे पुलिस

गाड़ी संख्या 02692 राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर हैदराबाद की ओर जा रही थी। रेल सुरक्षा बल व रेलवे पुलिस के कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि ट्रेन की पेंट्रीकार में लड़का और लड़की आ रहे हैं। इस सूचना पर रेलवे पुलिस और रेल सुरक्षा बल की टीम सक्रिय हो गई। जैसे ही ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हुई तो टीम ने पेंट्रीकार में जाकर दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच डिप्टी टीआई इमित्याज पासा ने फोर्स को एक मेमो दिया। मेमो के आधार पर दोनों को पकड़कर जीआरपी थाना लाया गया।

मेमो पर लड़के का नाम मुकदस शागासी पुत्र वहीदुदीन निवासी मोहल्ला खेरखाना थाना आउजे याफ्जा काबुल अफगानिस्तान हाल निवास चर्च लाइन भोगल थाना जेशपुर दिल्ली तथा लड़की रिंकी (काल्पनिक नाम) पत्नी इरफान निवासी ए-70 गुर्जर चौक के पास सराय काले खान दिल्ली लिखा था। लड़की के आधार कार्ड के आधार पर उसकी उम्र 13 साल थी, इसलिए उसे भी उतारा गया था।

लड़की के पास नहीं था टिकट

लड़की के पास टिकट नहीं था। लड़के मुकदस आगासी का टिकट था। वह कोच बी-7 की सीट नंबर 20 पर सफर कर रहा था। थाना लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की। रेलवे पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों को सूचना दी गई है। लड़की की मां दिल्ली से झाँसी की ओर रवाना हो चुकी है। वहीं, अफगानिस्तानी युवक से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रामलाल राही का निधन , प्रियंका ने जताया शोक

अफगानिस्तानी लड़का

लड़की ने कहा- फोन पर बुलाया था

रेलवे पुलिस ने लड़की रिंकी (काल्पनिक नाम) से पूछताछ की। रिंकी ने बताया कि उसकी बहन पिंकी (काल्पनिक नाम) पत्नी सहरम ने फोन पर बताया था कि तुम हैदराबाद आ जाओ, मुकदम नामक लड़का हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर मिलेगा, उसके साथ आना है। मैं अपने पति इरफान पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी गांव मदनपुर जिला औरंगाबाद राज्य बिहार हाल पता किराए का मकान मालिक अनिल टी-76 ताऊ वाली गली निकट सराय काले खान दिल्ली की सहमति से आई थी। लड़के ने बताया था कि उसके पास शाहरम खान जो पिंकी के पति है ने बताया था कि तुम्हें रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से रिंकी को लेकर हैदराबाद आना है। इस आधार पर दोनों लोग वहां जा रहे थे।

बिना वीजा के एक साल से रह रहा था युवक

इसके बाद अफगानिस्तानी युवक के कागजात चेक किए गए। चेक करने पर मुकदस शागासी के पास वीजा जारी तिथि 9 अक्तूबर 2018 तथा समाप्ति तिथि 8 अप्रैल 2019 तक थी। किसी भी प्रकार के अन्य कोई परिचय पत्र या नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र की मूल प्रति नहीं मिली है।

यह कहीं लव जिहाद तो नहीं

हैदराबाद जा रही राजधानी एक्सप्रेस में अफगानिस्तान निवासी युवक के साथ भारतीय हिंदू किशोरी बरामद होने से प्रथम दृष्टया यह मामला लव जिहाद या किशोरी के अपहरण का प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि लड़की दिल्ली की है और युवक अफगानिस्तान का है। दूसरे मुल्क और दूसरे धर्म के युवक के साथ यह किशोरी हैदराबाद जा रही थी, ऐसे में सोचा जा सकता है कि किशोरी उक्त युवक को पहले से जानती होगी।

ये भी पढ़ें: मां का भयानक रूप: 3 बेटियों की काटी गर्दन, फिर किया ऐसा, मेरठ में मचा हड़कंप

मालूम हो कि बीते कुछ सालों में हिंदू लड़कियों को चंगुल में फंसाकर अन्य धर्मों के युवकों द्वारा विवाह करने की घटनाएं काफी बढ़ीं हैं, इसके बाद उनका धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आने पर इसके विरोध की गूंज संसद तक जा पहुंची परंतु इसके खिलाफ कोई ठोस प्रावधान न होने से इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अफगानिस्तान के युवक का दिल्ली की एक हिंदू किशोरी के साथ पकड़ा जाना लव जिहाद का एक हिस्सा माना जा सकता है।

रिपोर्ट: बीके कुशवाहा

Newstrack

Newstrack

Next Story