×

ये क्या! यहां तो इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पहना दिया गया बुर्का

फिलहाल पुलिस ने मूर्ति से बुर्का हटवाकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने हरकत की है। जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Shivakant Shukla
Published on: 3 Jun 2019 10:07 AM GMT
ये क्या! यहां तो इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पहना दिया गया बुर्का
X

लखीमपुर खीरी: यहां के गोला इलाके में आज कुछ अराजक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की परतिमा को बुर्का पहना दिया।

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बुर्का हटवाकर मामले को शांत करवाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें— BJP विधायक ने की महिला से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर दिया शर्मनाक बयान

ये मामला है आज सुबह का जब लोग मॉर्निंग वाक पर इंदिरा पार्क पहुंचे तो वहां लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा के चेहरे को काले रंग के कपड़े से ढका पाया। यह खबर जल्द ही इलाके में फ़ैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेसी कर्यकर्ता हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

फिलहाल पुलिस ने मूर्ति से बुर्का हटवाकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने हरकत की है। जल्द ही दोषियों की शिनाख्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें— मोदी और मंत्रियों के साथ चाय पीने का मौका, बस करने होंगे ये काम

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story