देश के विभाजन के लिए नेहरू जिम्मेदार: इंद्रेश कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को विभाजित कर दिया। देश को आजादी कांग्रेस ने नहीं, बल्कि चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने दिलाई।

Dharmendra kumar
Published on: 28 April 2019 3:22 PM GMT
देश के विभाजन के लिए नेहरू जिम्मेदार: इंद्रेश कुमार
X

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को विभाजित कर दिया। देश को आजादी कांग्रेस ने नहीं, बल्कि चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने दिलाई।

राजधानी लखनऊ स्थित कैपिटल सेंटर में रविवार को लोकतंत्र सामाजिक समरसता एवं मतदाता जागरण संगोष्ठी को संबोधित कर रहे इंद्रेश कुमार ने कहा कि सच यह है कि नेहरू ने हस्ताक्षर करके मुल्क का विभाजन कर दिया, मगर 70 साल से यह झूठ बोला जा रहा है कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलायी है।

यह भी पढ़ें...इस ‘फार्मूले’ से बढ़ती है नेताओं की अमीरी, आप भी कमा सकते हैं करोड़ों

उन्होंने कहा कि जब लाल किले से आजादी का जश्न मनाया जा रहा था तो उसमें आजादी में शहीद हुए लोगों में से किसी भी परिवार के सदस्य को नहीं बुलाया गया था। इसीलिए उस जश्न में महात्मा गांधी, विनोबा भावे, भीमराव आम्बेडकर, आचार्य कृपलानी और हसरत मोहानी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि पहले जाति व मजहब के नाम पर वोट मांगा जाता था। आज बदलाव आ रहा है। हम शक्तिशाली व स्वाभिमानी भारत चाहते हैं।

यह भी पढ़ें...गूगल के कैंपस में हुआ ये बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story