×

अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, थाने में महिला के सामने किया गंदा काम

महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकते करने वाले आरोपी एसएचओ इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थानेदार ने खाकी को शर्मसार करने का कार्य किया है।

Newstrack
Published on: 1 July 2020 6:08 PM GMT
अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, थाने में महिला के सामने किया गंदा काम
X

देवरिया: जब देश के रक्षक ही जनता का भक्षक बन जाए तो आम आदमी की रक्षा कौन करे? एक ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से। पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने गयी महिला के सामने ही पुलिस इंस्पेक्टर गंदी हरकत करने लगा। बता दें कि यह देवरिया जिले के भटनी थाना की है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकते करने वाले आरोपी एसएचओ इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थानेदार ने खाकी को शर्मसार करने का कार्य किया है।

एसएचओ इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह भटनी थाना का प्रभारी था। वह अपने चेंबर में शिकायतकर्ता महिला के सामने अश्लील हरकत करने लगा। महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर गंदे-गंदे इशारे किया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें...यात्री और मालगाड़ी परिचालन ने स्थापित किये नए कीर्तिमान, इतनी हुई कमाई

यूपी पुलिस ने कहा कि 30.06.2020 को शिकायतकर्ता महिला के सामने अशोभनीय एवं अमर्यादित आचरण करने पर जनपद देवरिया के थाना भटनी पर तहरीरी सूचना के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2020 धारा 354(क)/509/166 भादवि में अभियुक्त निलम्बित निरीक्षक भीष्मपाल सिंह के घटना के पश्चात् फरार हो जाने के फलस्वरूप उनके ऊपर 25,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

आगे पुलिस ने बताया कि बुधवार 01.07.2020 को जनपद की एसओजी टीम द्वारा हरैया जनपद बस्ती के पास से अभियुक्त निलम्बित निरीक्षक भीष्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस निलम्बित निरीक्षक को इसके नियुक्ति प्राधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से पदमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग: बिना मेहनताना लोगों की सेवा करेंगे वॉलिंटियर्स

महिला को अश्लील इशारे करते हुए करने लगा गंदी हरकत

महिला के सामने अश्लील हरकत करते पुलिस वाले का जो वीडियो वायरल हुआ है वो करीब 3 मिनट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं। एक महिला इंस्पेक्टर के बायीं तरफ बैठी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पूर्व की परिचित रही होगी। वहीं, एक महिला इंस्पेक्टर के सामने बैठी है। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव बायीं तरफ बैठी महिला को अश्लील इशारे करते हुए मास्टबेट कर रहा है।

भूमि विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला

बताया जा रहा है कि जब महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं तब उस वक्त प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। महिला अपनी मां के साथ थाने में पहुंची थी। पीड़िता और उसकी मां किसी भूमि विवाद के विषय में प्रभारी निरीक्षक को बता रही थीं। जिसके बाद भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर दोनों वहां रखी कुर्सी पर बैठ गईं।

यह भी पढ़ें...सरकार ने इन लोगों को घोषित किया खतरनाक आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी किया लिस्ट

पीड़िता का आरोप है कि भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान युवती ने इसका वीडियो बना लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। जिसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो को फारवर्ड कर दिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिला शिकायतकर्ता दहशत में आ गईं

पुलिसवाले के इस हरकत को देख महिला शिकायतकर्ता दहशत में आ गईं। उन्होंने स्टेशन ऑफिसर के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ धारा 354(क)/509/166 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें...जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया गया शुभारंभ

भीष्म पाल सिंह को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया

देवरिया के पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा ने कहा है कि मास्टरबेट करते हुए नजर आ रहे भीष्म पाल सिंह को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है और उस पर एफआईआर भी दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते 22 जून का है जो अब सामने आया है। इसके बाद वायरल वीडियो की जांच की गई। इस मामले में 26 जून को यहां के पुलिस अधीक्षक ने भीष्म पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया था।”

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story