×

कांग्रेस के मजनू नेता: महिलाओं से कर थे छेड़छाड़, बीच सड़क पर जमकर हुई पिटाई

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पार्टी की महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है। महिला नेत्री ने उन्हें सरेआम पीटा है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। महिला सुरक्षा के लिए लडऩे वाली कांग्रेस की किरकिरी अपनी ही पार्टी के नेता ने कराई है।

Newstrack
Published on: 1 Nov 2020 9:58 AM GMT
कांग्रेस के मजनू नेता: महिलाओं से कर थे छेड़छाड़, बीच सड़क पर जमकर हुई पिटाई
X
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पार्टी की महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है।

लखनऊ। जालौन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पार्टी की महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है। महिला नेत्री ने उन्हें सरेआम पीटा है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। महिला सुरक्षा के लिए लडऩे वाली कांग्रेस की किरकिरी अपनी ही पार्टी के नेता ने कराई है। जालौन में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां उन्हें चप्पल से पीट रही हैं।

ये भी पढ़ें…धमाकों से हिले मंदिर-मकान: पाकिस्तान ने की दनादन फायरिंग, अब भारत लेगा बदला

पूरी घटना की वीडियो

अनुज मिश्रा अपने किए की माफी मांग रही हैं और पिटाई करने वाली युवती के पैर छूकर माफी भी मांग रहे हैं लेकिन लड़कियां उन्हें छोडऩे के लिए तैयार नहीं दिख रही हैं। इस पूरी घटना की वीडियो भी लड़कियों के साथ मौजूद लोग ही तैयार कर रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी का नाम महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में आने से लोग हैरत में हैं। जब लोगों को यह पता चला कि जो युवती उन्हें पीट रही है वह भी पार्टी की कार्यकत्री है और संगठन में महासचिव के पद पर है तो लोगों को और भी ज्यादा आश्चर्य हुआ है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है।



ये भी पढ़ें…तबाही ला रहा तूफान: तेजी से खाली करवाए जा रहे घर, लाखों की जान खतरे में

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख दिखाया है और अनुज मिश्रा को पार्टी से निष्कासित करने का मन बना लिया है। उन्हें पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिसमें पूरी घटना में उनकी संलिप्तता के कारणों को स्पष्ट करने की अपेक्षा करते हुए कहा गया है कि पार्टी की छवि खराब करने की वजह से क्यों न उन्हें पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया जाए।

महिला नेत्री भी कांग्रेस की पदाधिकारी

बताया जा रहा है कि अनुज मिश्रा को जो महिला पीट रही है वह कांग्रेस की संगठन पदाधिकारी है। पहले उसके अनुज मिश्रा से अच्छे संबंध हुआ करते थे लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते खराब हो गए।

पार्टी की स्थानीय टीम के अलावा कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी दोनों के बीच विवाद की जानकारी थी लेकिन बात इतनी बिगड़ जाएगी इसका अंदाजा नहीं था। इस घटना का वीडियो सामने आने से कांग्रेस की बड़ी फजीहत हो रही है। ऐसे में पार्टी ने सख्त कार्रवाई का फैसला कर लिया है।

ये भी पढ़ें…इस्लामोफोबिया नहीं, ये हकीकत है, पाकिस्तान की असेंबली ने बयां किया सच: राजनाथ सिंह

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story